मारपीट का आरोपी चालक जेल भेजा गया

ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र में मारपीट के आरोपी रमेश यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि10 अप्रैल को ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के जोराम कुम्हार टोली में रात करीब नौ बजे ट्रक ड्राइवर रमेश यादव (थाना सुपेला जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ निवासी) अपने खलासी विकास पाल के साथ रुका था. दोनों खाना खा रहे […]

ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र में मारपीट के आरोपी रमेश यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि10 अप्रैल को ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के जोराम कुम्हार टोली में रात करीब नौ बजे ट्रक ड्राइवर रमेश यादव (थाना सुपेला जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ निवासी) अपने खलासी विकास पाल के साथ रुका था. दोनों खाना खा रहे थे.

इसी क्रम में किसी बात को लेकर आपस में दोनों उलझ गये और ड्राइवर रमेश यादव ने खलासी विकास पाल की जम कर पिटाई कर दी. पुलिस ने घायल खलासी विकास पाल को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर, पुलिस ने आरोपी रमेश यादव को केरया घाटी के जंगल के पास से गिरफ्तार किया. उसे जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >