जहर खा कर तीन परिजनों ने दी जान

कोडरमा में प्रताड़ना से तनाव में था परिवार झारखंड में परिवार में बिखराव और घरेलू विवाद की घटनाएं में बढ़ रही हैं. सोमवार को गिरिडीह में पति ने पत्नी सहित बच्चों को कुएं में धकेल दिया. वहीं, कोडरमा में बेटी को ससुराल में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक परिवार के चार लोगों ने जहर खा […]

कोडरमा में प्रताड़ना से तनाव में था परिवार

झारखंड में परिवार में बिखराव और घरेलू विवाद की घटनाएं में बढ़ रही हैं. सोमवार को गिरिडीह में पति ने पत्नी सहित बच्चों को कुएं में धकेल दिया. वहीं, कोडरमा में बेटी को ससुराल में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया. दो बहन व एक भाई की मौत हो गयी, मां की हालत गंभीर है.

कोडरमा : झुमरीतिलैया में सोमवार देर रात एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया. इससे दो बहन व एक भाई की मौत हो गयी, जबकि मां की हालत गंभीर है. बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर किया गया है. पूरा परिवार बड़ी बेटी अलका को ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने व उसे मायके भेज देने के कारण परेशान था. अलका ने 25 दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया है. इस मामले में तिलैया पुलिस ने लड़की के ससुरालवालों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.

पूर्णिमा टॉकिज के पीछे स्थित मोहल्ले में रहनेवाले जगरनाथ प्रसाद की पत्नी सुलोचना देवी(46), बड़ी बेटी अलका देवी (30) पति अमरजीत, छोटी बेटी अंकिता उर्फ शिल्पी कुमारी (22) व पुत्र विनीत कुमार (28) सभी घर पर थे. जगरनाथ प्रसाद की मानें तो दुकान से आने के बाद वह दिन का खाना खा कर सो गये. घरवालों ने बाहर होटल से खाना मंगवाया था. खाना खाने के बाद बेटा बाथरूम गया और गिर पड़ा. उसने अपने दोस्त रितेश को बुलाने को कहा. जब तक उसे बुलाया जाता, घर के अन्य सदस्य भी उल्टी करने लगे. सभी को सदर अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टर ने शिल्पी व विनीत को मृत घोषित कर दिया.

जबकि अलका व सुलोचना देवी को रांची रेफर किया गया. रास्ते में ही अलका की मौत हो गयी. जगरनाथ का बड़ा पुत्र नवनीत कुमार पिछले चार साल से लापता है.

अवैध संबंध के लिए भैंसुर करता था परेशान : जगरनाथ प्रसाद के बयान पर पुलिस ने अलका के मल्लाह चक जहानाबाद निवासी ससुराल वालों पर कांड संख्या 133/14 के तहत मामला दर्ज किया है. इसमें कहा गया है कि अलका की शादी 25 मई 2013 को हुई थी. दिसंबर में दामाद ने अलका को डौभी ला कर छोड़ दिया था. तब से वह यहीं थी. इसके बावजूद दामाद व अन्य मोबाइल फोन पर दहेज की मांग करते थे. इसके अलावा भी कई चीजों को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था.

बीती रात को भी वहां से फोन आया था. इसके बाद ही सभी ने जहर खाकर जान दे दी. पुलिस ने अलका के पति अमरजीत बरहपुरिया पिता स्व. मानिकचंद, भैसुर राजेश, उसकी पत्नी संगीता देवी, ननद ममता कुमारी, रेखा देवी, सास लक्ष्मी देवी पर मामला दर्ज किया है. इसमें यह भी कहा गया है कि अलका को उसका भैसुर अवैध संबंध बनाने के लिए भी परेशान करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >