गिरिडीह में पत्नी व दो बच्चों को कुआं में धकेला

जमुआ (गिरिडीह) : घरेलू विवाद में हीरोडीह थाना क्षेत्र के शाली गांव निवासी मनोज कुमार मंडल ने पत्नी उर्मिला देवी व दो बच्चों शंकर मंडल (6) व सिमरन (2) को कुएं में ढकेल दिया है. इससे दोनों बच्चों की मौत हो गयी, जबकि बेहोश पड़ी उर्मिला देवी को किसी तरह कुएं से निकाला गया. घटना […]

जमुआ (गिरिडीह) : घरेलू विवाद में हीरोडीह थाना क्षेत्र के शाली गांव निवासी मनोज कुमार मंडल ने पत्नी उर्मिला देवी व दो बच्चों शंकर मंडल (6) व सिमरन (2) को कुएं में ढकेल दिया है. इससे दोनों बच्चों की मौत हो गयी, जबकि बेहोश पड़ी उर्मिला देवी को किसी तरह कुएं से निकाला गया. घटना सोमवार रात करीब 12.30 बजे की है.

चाचा प्रभु मंडल ने बताया कि हो-हल्ला सुन कर वह कुआं की तरफ पहुंचे और लोगों की मदद से दोनों बच्चों व उर्मिला देवी को कुआं से निकाला, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि महिला बुरी तरह से घायल और बेहोश थी. इधर, होश में आने के बाद बच्चों की मौत की खबर सुन कर महिला छत से कूद पड़ी. इससे उसके कमर में काफी चोट आयी है. घटना के संबंध में उर्मिला देवी के बयान पर जमुआ थाना में मनोज कुमार मंडल के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद आरोपी पति फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >