125 लैंड माइंस बरामद

लोहरदगा: पुलिस ने शनिवार को पेशरार प्रखंड के मदनपुर इलाके में माओवादियों द्वारा बिछायी गयी 125 लैंड माइंस को बरामद कर नष्ट कर दिया. ये बम पुलिस दल को उड़ाने के लिए लगायी गयी थी. पेशरार प्रखंड मुख्यालय में डीसी परमजीत कौर ने जनता दरबार का आयोजन किया था. आयोजन स्थल से लगभग 10 किमी […]

लोहरदगा: पुलिस ने शनिवार को पेशरार प्रखंड के मदनपुर इलाके में माओवादियों द्वारा बिछायी गयी 125 लैंड माइंस को बरामद कर नष्ट कर दिया. ये बम पुलिस दल को उड़ाने के लिए लगायी गयी थी.

पेशरार प्रखंड मुख्यालय में डीसी परमजीत कौर ने जनता दरबार का आयोजन किया था. आयोजन स्थल से लगभग 10 किमी की दूरी पर ये 125 लैंड माइंस बरामद हुए. समय रहते लैंड माइंस का पता लग जाने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया. एसपी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि यह काम नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का था और नकुल यादव के दस्ते ने लैंड माइंस बिछायी थी. उनकी साजिश थी पुलिस को फंसाने की, पर पुलिस की कार्रवाई ने उन्हें नाकाम किया.

, लेकिन पुलिस ने समय पर कार्रवाई कर उसके इरादों पर पानी फेर दिया. एसपी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को बुला कर सभी लैंड माइंस को डिफ्यूज कराया गया. यह जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी है. पुलिस अभी भी पहाड़ी इलाके में गश्ती कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >