पुलिस पर आरोप लगा दंपती ने किया हंगामा

धनबाद : कोर्ट रोड पर शुक्रवार लगभग तीन बजे पुलिसकर्मियों पर एक महिला ने उसके शरीर को टकटकी लगा कर देखने का आरोप लगाया. इसको लेकर खूब हंगामा हुआ. महिला अपने पति के साथ थी. आरोप है कि महिला के शरीर पर बने टैटू को पुलिस वाले देखने लगे. ऐसा देख पत्नी ने पति से […]

धनबाद : कोर्ट रोड पर शुक्रवार लगभग तीन बजे पुलिसकर्मियों पर एक महिला ने उसके शरीर को टकटकी लगा कर देखने का आरोप लगाया. इसको लेकर खूब हंगामा हुआ. महिला अपने पति के साथ थी.
आरोप है कि महिला के शरीर पर बने टैटू को पुलिस वाले देखने लगे. ऐसा देख पत्नी ने पति से कहा कि पुलिसवालों की नीयत ठीक नहीं है. इस पर दंपती ने खूब हंगामा किया. मौके पर भीड़ लग गयी.
हालांकि पुलिस वाले आरोपों से इनकार कर रहे थे. इसी बीच अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले को समझा-बुझाकर शांत करा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >