रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आठ दिनों के बाद मंगलवार को रांची पहुंचेंगे. वह 26 मई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली गये थे. श्री सोरेन के साथ उनकी पत्नी व बच्चे भी थे.
27 मई को सीएम नयी दिल्ली से जम्मू के लिए रवाना हुए इसके बाद 28 मई को जम्मू से कटरा जाकर वैष्णो देवी का दर्शन किया.
जानकारी के मुताबिक 29 मई को सीएम अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली गय़े. वह हॉलीडे इन रिसोर्ट में ठहरे थे. 31 मई को ही सीएम को दिल्ली आना था. पर एक जून को वह दिल्ली पहुंचे. दो जून को सीएम के रांची लौटने की संभावना थी. लेकिन नहीं आ सके. अब मंगलवार को दिन के एक बजे वह दिल्ली से रांची के लिए रवाना होंगे. अपराह्न 2.45 बजे वह रांची पहुंच जायेंगे.
