महारो एसबीआइ में हुई लाखों की चोरी

हिरणपुर : प्रखंड के महारो गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बीते बुधवार की देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये की चोरी कर ली. अज्ञात चोरों द्वारा बैंक का लॉकर गैस कटर से काट कर एक लाख 33 हजार 32 रुपये नगद के अलावा पांच यूपीएस बैट्री, दो मॉनिटर […]

हिरणपुर : प्रखंड के महारो गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बीते बुधवार की देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये की चोरी कर ली. अज्ञात चोरों द्वारा बैंक का लॉकर गैस कटर से काट कर एक लाख 33 हजार 32 रुपये नगद के अलावा पांच यूपीएस बैट्री, दो मॉनिटर एवं सरकारी कागजात भी चुरा लिया.

अज्ञात चोरों ने पहले सीसीटीवी एवं अलार्म का तार काट दिया और उसके बाद घटना को अंजाम दिया. गुरुवार को जब शाखा प्रबंधक सुभाषचंद्र सुत्रधर बैंक खोलने पहुंचे, तो पिछली खिड़की का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया. तो इसकी सूचना थाने को दी. दो साल के अंतराल में चोरी की यह तीसरी घटना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >