जमानत पर छूटा अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार

रांची : लोअर बाजार पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे जमानत पर रिहा हुए अपराधी दानिश उर्फ विक्की उर्फ काना को गिरफ्तार किया है. वह कोनका रोड हवारी मस्जिद के समीप का रहने वाला है. उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक गोली बरामद किया गया है. यह जानकारी शनिवार को लोअर बाजार […]

रांची : लोअर बाजार पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे जमानत पर रिहा हुए अपराधी दानिश उर्फ विक्की उर्फ काना को गिरफ्तार किया है. वह कोनका रोड हवारी मस्जिद के समीप का रहने वाला है. उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक गोली बरामद किया गया है. यह जानकारी शनिवार को लोअर बाजार थाना में संवाददाता सम्मेलन में सिटी डीएसपी राज कुमार मेहता ने दी.
बताया कि दानिश शुक्रवार की रात कोनका रोड होते हुए रतन पीपी जा रहा था. इस दौरान गश्ती पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ लोअर बाजार में चार केस और चुटिया थाना में एक केस दर्ज है. पुलिस के अनुसार उसे 11 मई 2017 में एनडीपीएस केस में गिरफ्तार कर जेल भेज गया था. लेकिन उसके दहशत के कारण कोई भी न्यायालय में गवाही देने के लिए नहीं जाता था. इसलिए मामले में उसके खिलाफ सीसीए लगाने की अनुशंसा की गयी थी. वह हाल में ही बेल पर बाहर निकला था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >