झारखंड : वनांचल ग्रामीण बैंक लूटने आये तीन अपराधी हथियार छोड़कर भागे

डालटनगंज : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता ने बैंक लूटने आये लोगों को भागने के लिए मजबूर कर दिया. बैंक लूटने आये 3 अपराधी हथियार छोड़कर भाग खड़े हुए. दरअसल, लुटेरे तरहसी स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक की शाखा को लूटने के लिए आये थे. लेकिन सक्रिय लोगों ने उन्हें […]

डालटनगंज : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता ने बैंक लूटने आये लोगों को भागने के लिए मजबूर कर दिया. बैंक लूटने आये 3 अपराधी हथियार छोड़कर भाग खड़े हुए. दरअसल, लुटेरे तरहसी स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक की शाखा को लूटने के लिए आये थे. लेकिन सक्रिय लोगों ने उन्हें भागने के लिए मजबूर कर दिया.

लोगों के प्रतिरोध का सामना न कर पाने पर लुटेरे एक देसी पिस्तौल, एक देसी कार्बाइन और एक बैग पैक छोड़कर भाग गये. सूचना मिलने पर तरहसी पुलिस का गश्ती दल और पाटन के इंस्पेक्टर तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पलामू पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >