Jharkhand Breaking News Live: लोहरदगा में गन्ने के खेत में गला रेतकर महिला की हत्या

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
6:58 PM. 14 Apr 24 6:58 PM. 14 Apr

लोहरदगा में गन्ने के खेत में गला रेतकर महिला की हत्या

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के कुंदगड़ी भेसलेटा टांड़ स्थित गन्ने के खेत में घास निराई के दौरान एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. सेन्हा थाना क्षेत्र के कुंदगड़ी भेसलेटा टांड़ स्थित खेत में कुंदगड़ी गांव निवासी स्व. बिमल मांझी की 50 वर्षीया पत्नी कलावती देवी की गांव के ही तीन अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी.

5:45 PM. 14 Apr 24 5:45 PM. 14 Apr

गिरिडीह में उधार के पैसे वापस देने के लिए घर बुलाकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के द्वारपहरी गांव में उधार के पैसे वापस करने के लिए घर बुलाकर तलवार से हत्या कर दी गयी है. मृतक सामू साव द्वारपहरी का ही रहनेवाला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

4:31 PM. 14 Apr 24 4:31 PM. 14 Apr

बोकारो में बियाडा की इस्पात कंपनी में लगी आग, दो घंटे बाद पाया गया काबू

बोकारो: रविवार की सुबह पांच बजे बोकारो औद्योगिक क्षेत्र (बियाडा) के फेज थ्री में संचालित इश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अचानक आग लग गयी. आग तेजी से फैलने लगी. जब तक कोई समझ पाता आग की चपेट में फैक्ट्री आ चुकी थी. अगलगी की घटना में लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है. आनन-फानन में अग्निशमन दस्ते को फोन किया गया. दमकल के दो बड़े वाहन अगलगी वाले स्थल पर पहुंचे. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

4:22 PM. 14 Apr 24 4:22 PM. 14 Apr

बोकारो में बियाडा की इस्पात कंपनी में लगी आग, दो घंटे बाद पाया गया काबू

बोकारो: रविवार की सुबह पांच बजे बोकारो औद्योगिक क्षेत्र (बियाडा) के फेज थ्री में संचालित इश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अचानक आग लग गयी. आग तेजी से फैलने लगी. जब तक कोई समझ पाता आग की चपेट में फैक्ट्री आ चुकी थी. अगलगी की घटना में लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है. आनन-फानन में अग्निशमन दस्ते को फोन किया गया. दमकल के दो बड़े वाहन अगलगी वाले स्थल पर पहुंचे. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

3:53 PM. 14 Apr 24 3:53 PM. 14 Apr

गिरिडीह में वारंटी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में दो महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार

देवरी (गिरिडीह) : झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जलखरियोडीह में वारंटी को पकड़ने गयी देवरी थाना की पुलिस के साथ गाली-गलौज कर जानलेवा हमला करने के आरोप में सहायक अध्यापक त्रिभुवन राणा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

1:05 PM. 14 Apr 24 1:05 PM. 14 Apr

बाइक हादसे में चतरा के युवक की मौत

चतरा के इटखोरी में झखरा मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में बलिया गांव निवासी लक्ष्मण सिंह(50) की मौत हो गई है. घटना शनिवार रात 8 बजे की है. रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के अनुसार वह अपनी बाइक से दुकान की ओर आ रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से उसकी टक्कर मार हो गयी. इस घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गया है. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गयी. उसकी मौत से गांव में शोक का माहौल है.

11:01 AM. 14 Apr 24 11:01 AM. 14 Apr

कोडरमा घाटी में दाल लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतगर्त नौवांमाइल घाटी के समीप रविवार सुबह करीब 9 बजे दाल लदा ट्रक पलट गया. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गयी, जबकि खलासी घायल हो गया, बताया जाता है कि दोनों सहोदर भाई हैं.

9:49 AM. 14 Apr 24 9:49 AM. 14 Apr

झामुमो का समाहरणाल के समक्ष धरना आज

देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देश पर केंद्र सरकार की संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ 14 अप्रैल को समाहरणालय के समक्ष एक दिवस धरना का आयोजन होगा. 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित इस धरने में जिले के वरीय नेता और तकरीबन एक सौ कार्यकर्ता मौजूद बैठेंगे. उक्त धरने को लेकर प्रशासन की अनुमति मिल गयी है. उक्त जानकारी झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >