Jharkhand Breaking News Live: गिरिडीह में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
1:00 PM. 1 Apr 24 1:00 PM. 1 Apr

गिरिडीह में विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला है. मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना बेलवानी गांव की है. मृतका का नाम मकिना खातून है. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. उनका कहना है कि मामले की जांच के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा.

12:06 PM. 1 Apr 24 12:06 PM. 1 Apr

6.57 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य से पीछे रही कोल इंडिया

चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोल इंडिया अपने उत्पादन लक्ष्य से महज 6.57 मिलियन टन पीछे रह गयी है. जबकि कंपनी ने डिस्पैच लक्ष्य से करीब 27.37 मिलियन टन कम कोयले का उत्पादन किया है. कोल इंडिया के आंकड़ों पर गौर करें तो चालू वित्त वर्ष में कंपनी का लक्ष्य 780.20 मिलियन टन उत्पादन व 780.22 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का लक्ष्य निर्धारित किया गया था.

10:10 AM. 1 Apr 24 10:10 AM. 1 Apr

कुंआ से मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के राजाहाता के समीप स्थित कुंआ से एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान राजाहाता निवासी स्व. बसंत साहू की 24 वर्षीय पुत्री सिया कुमारी के रूप में की गयी. शव मिलने की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है, वंही शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इधर घटना कि सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच – पड़ताल में जुट गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >