Haryana Assembly Election 2024 : चुनाव से पहले JJP को जोरदार झटका लगने के क्या हैं मायने?

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के चार विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है. जानें पार्टी की कमजोरी और ताकत के बारे में यहां

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी, JJP) को जोरदार झटका लगा है. जानकारी के अनुसार, पार्टी के चार विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है. अनूप धानक, राम करण काला, देवेंद्र बबली और ईश्वर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देने का कारण निजी बताया है. हरियाणा में 1 अक्टूबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे जबकि चुनाव का रिजल्ट 4 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे.

जेजेपी के कौन से विधायक कहां से जीते थे चुनाव?

जेजेपी ने 2019 के पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली पिछली बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार में मंत्री रहे अनूप धानक हिसार के उकलाना से चुनाव जीते थे, वहीं देवेंद्र बबली फतेहाबाद के टोहाना विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए थे. बबली भी खट्टर सरकार में मंत्री थे. ईश्वर सिंह कैथल में गुहला-चिका निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि राम करण काला कुरूक्षेत्र के शाहाबाद से विधानसभा पहुंचे थे.

जेजेपी (JJP) की ताकत हरियाणा में क्या है?

जेजेपी (JJP) करीब साढ़े चार साल तक हरियाणा सरकार का हिस्सा रही. पार्टी प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में प्रभाव रखती है और देवीलाल की विरासत पर दावा करती है.

जेजेपी (JJP) की कमजोरी क्या है?

बीजेपी से नाता टूटने के बाद जेजेपी के लिए आगे के हालात कठिन होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार से अलग होने के बाद उसे कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है.

जेजेपी (JJP) के लिए क्या है अवसर और चुनौती?

जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला जाट समुदाय का एक प्रमुख चेहरा हैं. पार्टी युवा वोटरों को लुभाने में सक्षम हैं. वहीं पार्टी के कुछ नेता के पाला बदलकर कांग्रेस या बीजेपी में जाने से उसे नुकसान होता नजर आ सकता है.

Read Also : Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में कांग्रेस के सामने क्या है चुनौती, कहां बीजेपी पर भारी पड़ सकती है पार्टी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >