BJP Candidate List: हरियाणा चुनाव को लेकर बीजेपी की First List में 67 नाम, सीएम नायब सैनी लाडवा से उम्मीदवार

Haryana Assembly Election 2024: बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई है.

BJP Candidate List: हरियाणा में 5 अक्टूबर को हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में बीजेपी ने 67 नामों का ऐलान किया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं अनिल विज को अंबाला सीट से टिकट दिया गया है. जबकि अरविंद शर्मा गुहाना सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं ज्ञान चंद गुप्ता को पार्टी ने पंचकुला से टिकट दिया है. कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से चुनाव लड़ रहे हैं. सुनीता दुग्गल रतिया से मैदान में हैं. भव्या बिश्नोई आदमपुर से चुनावी मैदान में हैं. जबकि तेजपाल तंवर सोहना से उम्मीदवार बनाए गए हैं.

नौ विधायकों का कटा टिकट
बीजेपी की पहली सूची में पार्टी ने मौजूदा 9 विधायकों का टिकट काट दिया है. पलवल से दीपक मंगला का टिकट कटा है. उनकी जगह पार्टी ने गौरव गौतम को उम्मीदवार बनाया है. फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता की जगह पार्टी ने विपुण गोयल को प्रत्याशी बनाया है. गुरुग्राम से सुधीर सिंगला की बयाए पार्टी ने मुकेश शर्मा को टिकट दिया है. वहीं बवानीखेड़ा से विशंभर वाल्मीकि की जगह कपूर वाल्मीकि को टिकट मिला है. रनिया से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला की जगह शीशपाल कंबोज मैदान में हैं. अटेली से सीताराम यादव की जगह आरती सिंह राव को टिकट मिला है. पेहवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह की बदले सरदार कमलजीत सिंह अजराना को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह के बदले तेजपाल तंवर को बनाया गया है प्रत्याशी. जबकि, रतिया से लक्ष्मण नापा की जगह सुनीता दुग्गल को टिकट दिया गया है. 

90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा. वोटिंग एक ही चरण में संपन्न होगी. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है. इससे पहले साल 2019 में हरियाणा विधानसभा का चुनाव हुआ था. चुनाव के बाद बीजेपी और जेजेपी ने मिलकर राज्य में गठबंधन की सरकार बनाई थी. हालांकि लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे में खींचतान के बाद दोनों दल अलग हो गये थे. बता दें. बीजेपी ने 2019 के चुनाव में 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आई थीं.

Also Read: PM Modi Singapore Visit: पीएम मोदी ने बजाया ढोल, महिलाओं ने बांधी राखी, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सिंगापुर

ब्रुनेई में सुल्तान बोल्कैया से मिले पीएम मोदी, इशारों में दि दिया ये खास संदेश, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >