Gurugram Factory Fire : फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 2 की मौत

Gurugram Factory Fire : गुरुग्राम के एक फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ जिसमें 2 लोगों की जान जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

Gurugram Factory Fire : गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई. करीब 24 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हादसे में 2 श्रमिकों की जलकर मौत हो गई है.

दमकल विभाग के एक अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि हमने पास के फायर स्टेशनों से फायर टेंडर मंगवाए. इस वक्त तक धमाके हो रहे थे. आग बुझाने के काम कमें करीब 24 फायर टेंडर लगाए गए थे. जहां आग लगी वह एक फैक्ट्री है. इसमें फायरबॉल बनाया जाता है. धमाके से आस-पास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि हमारे यहां पहुंचने से पहले 2 लोगों की जान जा चुकी थी. 3-4 घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >