Morbi: गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा, गिरी दीवार, 12 मजदूरों की मौत

Morbi : कंपनी में नमक तैयार किया जाता था. खबरों की मानें तो दीवार बहुत जर्जर हो चुकी थी और जर्जर होने की वजह से यह गिर गयी और कई मजदूर दब गये.

Morbi : गुजरात के मोरबी से बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां एक दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत हो गयी. खबरों की मानें तो दीवार के नीचे करीब 30 लोग अभी भी दबे हुए हैं. मोरबी जिले के हलवद में सागर साल्ट नाम की कंपनी में यह हादसा हुआ है. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.

खबरों की मानें तो कंपनी में नमक तैयार किया जाता था. दीवार बहुत जर्जर हो चुकी थी और जर्जर होने की वजह से यह गिर गयी और कई मजदूर दब गये.


नमक की बोरियों के नीचे करीब 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका

टीवी रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन ने नमक की बोरियों के नीचे करीब 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका व्‍यक्‍त की है. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >