Gujarat Election: गुजरात में फिर खिलेगा कमल या AAP करेगी कमाल, इस समुदाय पर टिकी है सबकी निगाहें

Gujarat Election: बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य में अपनी 27 सालों से जारी सत्ता बरकरार रखना चाहती है. वहीं, कांग्रेस राज्य में पिछले करीब 3 दशक से सत्ता से बाहर है. इस बार वो जीत की उम्मीद लगाये बैठी है. इधर आम आदमी पार्टी भी गुजरात में जीत का सपना देख रही है.

Gujarat Election: गुजरात चुनाव की घड़ियां जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही हैं, राजनीतिक दल सियासी बिसात पर मोहरे सेट करने में जुटने लगे हैं. बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गुजरात जीतने में जी जान से लगे हैं. हर दल ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी ओर रिझाने में लगा है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे है. भारी सौगातों के साथ पीएम मोदी भी गुजरात दौरे पर हैं.

गुजरात की जनता ने मेरी जाति देखे बिना मुझे आशीर्वाद दिया- पीएम मोदी:  
 पीएम मोदी फिलहाल गुजरात दौरे पर हैं. यहां पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात की जनता उनकी जाति और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखे बिना उन्हें पिछले दो दशक से आशीर्वाद देती आ रही है और उन पर भरोसा जताया है.  पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के लोगों के आशीर्वाद ने उन्हें, उनके लिए काम करने की प्रेरणा और शक्ति दी और यह लगातार आगे बढ़ रहा है. अपने गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 14,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं.

काफी अहम है गुजरात चुनाव: गौरतलब है कि इस बार गुजरात चुनाव राजनीतिक दलों के लिए काफी अहम है. बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य में अपनी 27 सालों से जारी सत्ता बरकरार रखना चाहती है. वहीं, कांग्रेस राज्य में पिछले करीब 3 दशक से सत्ता से बाहर है. इस बार वो जीत की उम्मीद लगाये बैठी है. इधर आम आदमी पार्टी भी गुजरात में जीत का सपना देख रही है. दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार दौरा कर रहे हैं. ऐसे में इस बार गुजरात में त्रिकोणीय मुकाबला होने के पूरे आसार है.

आदिवासी वोटरों पर टिकी है सबकी नजर: गुजरात चुनाव में हर राजनीतिक दल की नजर आदिवासी वोटों पर टिकी है. दरअसल, गुजरात में इनकी संख्या करीब 15 फीसदी है. जो चुनाव में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.  हालांकि, ये आदिवासी समुदाय के लोग कांग्रेस पार्टी के पारंपरिक वोटर्स रहे हैं. लेकिन अब इनके वोटों में बीजेपी की सेंधमारी भी दिखने लगी है. वहीं, आम आदमी पार्टी भी इन्हें रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही.

Also Read: अमेरिका ने इस साल भारत के लिए जारी की चार यात्रा परामर्श, सावधानी बरतने की दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >