गुजरात चुनाव 2022: 'मिशन जीत' के साथ अपने गृहराज्य पहुंचे अमित शाह, एक-एक क्षेत्र पर भाजपा की पैनी नजर

Gujarat Assembly Election 2022 : अमित शाह के साथ हुई बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी नजर आये. छह दिन अपने गृहराज्य में रहेंगे भाजपा के फायरब्रांड नेता

Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात में विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा दीपावली के बाद कर दी जाएगी. इससे पहले सभी पार्टियों के बड़े नेता प्रदेश पहुंच रहे हैं और जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं. इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह ने गुजरात में चुनाव से पहले मोर्चा संभाला है और पार्टी के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं. वे छह दिन तक गुजरात में पार्टी की चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम करेंगे.

27 सालों से लगातार सत्ता में काबिज भाजपा के सामने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ चुनौती पेश कर रहे हैं. दिल्ली और गुजराती नव वर्ष से पहले अमित शाह जहां एक तरफ त्योहारों को परिवार के साथ मनाने गुजरात पहुंचे हैं. वहीं इसके साथ गुजरात में चुनावी हलचल और तेज होने की उम्मीद जतायी जा रही है. शनिवार को शाह ने दक्षिण गुजरात के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ वलसाड में एक बैठक की है. यहां चर्चा कर दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जानी अभी बाकी है.

क्या कहा अमित शाह ने

शाह के साथ हुई बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी नजर आये. वलसाड शहर के धरमपुर चौकड़ी के पास स्थित सौराष्ट्र कडवा पाटीदार समाज हॉल में हुई बैठक में दक्षिण गुजरात के सात जिलों के पार्टी नेता, मंत्री, विधायक, सूरत के मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल थे. बैठक के बाद अमित शाह ने मीडिया से बात की और कहा कि दक्षिण गुजरात क्षेत्र की सीट के लिए विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है, जिसमें सूक्ष्म योजना से लेकर चुनाव और बूथ प्रबंधन और विजय जुलूस तक शामिल है. भाजपा के वरिष्ठ नेता जोन स्तर पर पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं.

Also Read: Gujarat Assembly Elections: गुजरात में CM अरविंद केजरीवाल ने आदिवासी समाज पर खेला दांव, किया बड़ा ऐलान
गुजरात के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार

गौर हो कि अमित शाह ने दक्षिण गुजरात से शुरुआत की और रविवार को वडोदरा में मध्य क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे. भाजपा द्वारा साझा किये गये कार्यक्रम के विवरण के अनुसार, पाटिल और मुख्यमंत्री भी आज की बैठक में मौजूद रहेंगे. निर्वाचन आयोग ने 14 अक्टूबर को कहा था कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी. आयोग ने हालांकि, गुजरात के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की थी. साल 2017 में, दोनों राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा की गयी थी, लेकिन मतगणना एक ही दिन 18 दिसंबर को हुई थी.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >