Bengal Ed Raids : कोलकाता में लेकटाऊन, साल्टलेक,काकुड़गाछी, फूलबागान अंचल के कई ठिकानों पर ईडी का छापा

ईडी सूत्रों के मुताबिक, इनमें से कुछ कारोबारी शेयरों का कारोबार करते हैं, कुछ का मोबाइल ऐप से जुड़ा कारोबार है. हालांकि, उनके खिलाफ जिस मामले की तलाश की जा रही है, वह इस राज्य से जुड़ा मामला नहीं है.

Bengal Ed Raids : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार की सुबह फिर से ईडी (ED) की कार्रवाई शुरू हो गई. ईडी ने कोलकाता के साथ साल्ट लेक और इच्छापुर में कुल 5-6 जगहों पर तलाशी शुरू कर दी है. केंद्रीय जांचकर्ताओं की एक बड़ी टीम कोलकाता और आसपास के इलाकों में फैल गई. हालांकि, ईडी सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन का राज्य में भर्ती भ्रष्टाचार या राशन भ्रष्टाचार मामलों से कोई संबंध नहीं है. यह तलाशी अभियान एक और वित्तीय भ्रष्टाचार मामले का सुराग मिलने के बाद चलाया जा रहा है. गौरतलब है कि ईडी पिछले कुछ हफ्तों से राज्य में सक्रिय है. लगभग हर हफ्ते कम से कम एक बार कहीं न कहीं ईडी की तलाशी अभियान जारी है.

छत्तीसगढ़ में वित्तीय भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले की जांच कर रही है ईडी

बुधवार को ईडी ने सेंट्रल कोलकाता में एक बिजनेसमैन के घर पर भी तलाशी शुरू की. साल्टलेक में एक कारोबारी के घर की भी तलाशी ली जा रही है. ईडी सूत्रों के मुताबिक, इनमें से कुछ कारोबारी शेयरों का कारोबार करते हैं, कुछ का मोबाइल ऐप से जुड़ा कारोबार है. हालांकि, उनके खिलाफ जिस मामले की तलाश की जा रही है, वह इस राज्य का मामला नहीं है. ईडी सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में वित्तीय भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान ईडी को कुछ सबूत मिले हैं. उनके सूत्रों के मुताबिक, इस राज्य में सर्च ऑपरेशन शुरू हो चुका है. ईडी को संदेह है कि छत्तीसगढ़ मामले के तार इस राज्य से भी जुड़े हैं.

WB : ममता बनर्जी की सरकार ने धूपगुड़ी को बनाया अलग सब-डिवीजन, अभिषेक बनर्जी ने कहा : कोथा दियेची कोथा रेखेछी..

जीएसटी भ्रष्टाचार मामले की जांच में जुटा ईडी

ईडी सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ का मामला जीएसटी से जुड़ा भ्रष्टाचार का मामला है. खबर है कि केंद्रीय जांचकर्ता इस मामले की जांच के दौरान बंगाल से हाथ लगे ईडी के सभी दस्तावेजों का मिला कर जांच कर सकता है. इसके अलावा ईडी कोलकाता, साल्ट लेक और इच्छापुर में अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है.

संदेशखाली हिंसा पर ममता बनर्जी के बाद अभिषेक बनर्जी ने भी तोड़ी चुप्पी, कहा- शेख शाहजहां को नहीं बचा रही टीएमसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >