धनबाद : सुशी आउटसोर्सिंग में वर्चस्व की लड़ाई, रघुकुल व सिंह मेंशन समर्थकों में जमकर मारपीट

धनबाद जिले के अलकडीहा ओपी अंतर्गत बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जयरामपुर में वर्चस्व की लड़ाई में सोमवार की शाम रघुकुल और सिंह मेंशन समर्थकों में भिड़ंत हो गयी.

धनबाद जिले के अलकडीहा ओपी अंतर्गत बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जयरामपुर में वर्चस्व की लड़ाई में सोमवार की शाम रघुकुल और सिंह मेंशन समर्थकों में भिड़ंत हो गयी. इस दौरान रघुकुल समर्थकों व ग्रामीणों ने सिंह मेंशन समर्थक जनता श्रमिक संघ असंगठित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाधार सिंह की पिटाई कर दी.

सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया. यहां सुशी आउटसोर्सिंग के विस्तारीकरण का कार्य होने जा रहा था. घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है. बताया जाता है कि कंपनी निदेशक कुंभनाथ सिंह व जश्रसं के नेता रामाधार सिंह पैकलाइन मशीन लेकर जयरामपुर में बंद चार नंबर चानक मुहल्ला के पास सुशी आउटसोर्सिंग परियोजना के विस्तार के लिए ओबी कटिंग कराने गये थे.

Also Read : धनबाद में वर्चस्व की जंग : रागिनी व रघुकुल समर्थकों में झड़प, चली 12 राउंड गोली, बमबारी

सुरेश ठाकुर, वासुदेव गोप, दिलीप यादव, अशोक यादव व अन्य के घरों के समीप मशीन से ओबी कटिंग का काम होने पर रघुकुल समर्थक रूपक सिन्हा व प्रभु यादव ग्रामीणों के साथ पहुंचे और विरोध किया. ग्रामीणों ने मशीन के आगे लेट कर काम रोक दिया. इससे कुंभनाथ सिंह भड़क गये.

उन्होंने लोगों से हटने अन्यथा ओबी से ढकने की बात कही. इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये. इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद धक्का-मुक्की व मारपीट होने लगी. रघुकुल समर्थकों ने रामाधार सिंह की पिटाई कर दी. स्थिति देख कुंभनाथ सिंह वहां से निकल गये. इसकी सूचना मिलने पर जश्रसं के लोदना क्षेत्रीय सचिव छोटू सिंह अपने समर्थकों के पहुंचे. इसके बाद फिर सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थकों में भिड़ंत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >