Nupur Sharma: दिल्ली में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद ट्रेंड हो रहीं नूपुर शर्मा, मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग

Nupur Sharma: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद एक बार फिर से नूपुर शर्मा ट्रेंड करने लगी हैं. 8 फरवरी से उनके नाम की चर्चा होने लगी है. तो आइये जानते हैं, क्यों नुपूर शर्मा सोशल मीडिया की सुर्खियों में छायी हुई हैं.

Nupur Sharma: दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद धमाकेदार वापसी के बाद, मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी चर्चा होने लगी है. इस पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं. इस बीच एक और नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है, जिसे मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है. उस चेहरे का नाम नूपुर शर्मा है. दिल्ली चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से ही नूपुर शर्मा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं, जो लगातार दूसरे दिन भी सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया यूजर्स लगातार उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं.

विशेष समुदाय पर टिप्प्णी के बाद सक्रिय राजनीति से दूर हैं नूपुर शर्मा

नूपुर शर्मा पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूर हैं. विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणी के बाद बीजपी ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. तब से नूपुर शर्मा सक्रिय राजनीति से काफी दूर हैं, हालांकि उनके नाम की चर्चा बीच-बीच में होती रहती है.

यह भी पढ़ें: Delhi New Cabinet Formation: बीजेपी इन बड़े चेहरों को दे सकती है मंत्रिमंडल में जगह! देखें लिस्ट

सोशल मीडिया में यूजर्स की क्या है मांग?

सोशल मीडिया में यूजर्स नूपुर शर्मा को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं. कुछ यूजर तो ट्वीट पर पोल भी करने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा, “लगे हाथ दिल्ली की सीएम नूपुर शर्मा जी को बना दो”. एक अन्य यूजर ने लिखा, “उम्मीद है कि नूपुर शर्मा वापस आएंगी और एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी..?”

दिल्ली रिजल्ट के बाद नूपुर शर्मा ने किया था धमाकेदार ट्वीट

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत और आम आदमी पार्टी की हार के बाद नूपुर शर्मा ने विस्फोटक ट्वीट किया था. उन्होंने एक्स पर लिखा था, “आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को मूर्ख बना सकते हैं, और कुछ लोगों को हर समय मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हर समय मूर्ख नहीं बना सकते.”

यह भी पढ़ें: 12 फरवरी को छुट्टी, स्कूल-ऑफिस-बैंक और मांस-शराब की दुकानें बंंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >