Traffic Challan : कट गया है ट्रैफिक चालान तो टेंशन न लें, 8 मार्च को यहां पहुंचे

Traffic Challan : यदि आपका भी ट्रैफिक चालान कट गया है तो यह खबर आपके लिए खास है. चालान का निपटारा 8 मार्च को किया जा रहा है.

Traffic Challan : यदि गाड़ी चलाते वक्त आपसे भी गलती हुई और चालान घर में आ गया है तो ये खबर आपके काम की है. जी हां…दिल्ली में लंबित ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया जाएगा. इसके लिए 8 मार्च 2025 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लोक अदालत में कुल 1.80 लाख चालानों का निपटारा करने का टारगेट रखा गया है. सभी गाड़ियों के ऑनर को सलाह दी गई है कि वे अपना चालान पहले से डाउनलोड करके ही अदालत में पहुंचे.

यहां होगा ट्रैफिक चालानों का निपटारा

लोक अदालत का आयोजन द्वारका, कड़कड़डूमा, पटियाला हाउस, रोहिणी के अलावा राउज एवेन्यू, साकेत और तीस हजारी कोर्ट परिसरों में किया जाएगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

कौन से चालान किए जाएंगे स्वीकार?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि 30 नवंबर 2024 तक लंबित चालान, जो ट्रैफिक पुलिस पोर्टल पर नजर आ रहा है, लोक अदालत में स्वीकार किए जाएंगे. इसमें मौके पर जारी किए गए चालान और नोटिस ब्रांच द्वारा भेजे गए चालान भी शामिल किए जाएंगे.

किन चालानों का निपटारा नहीं किया जाएगा?

1. वैसे चालान जो नियमित, इवनिंग या डिजिटल कोर्ट में भेजे जा चुके हैं.
2. वैसे चालान जिनका भुगतान पहले किया जा चुका है.
3. वैसे चालान जिन्हें कोर्ट ने संज्ञान में लेने से इनकार किया है.

प्रिंट आउट साथ लाना जरूरी

कोर्ट परिसर में प्रिंट आउट निकालने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. इसलिए प्रिंट आउट साथ लेकर आप पहुंचे. कोर्ट परिसर में समय पर पहुंचें.

कितने चालानों का किया जाएगा निपटारा?

प्रत्येक लोक अदालत बेंच में 1000 चालानों का निपटारा होगा. 180 कोर्ट बेंचों में कुल 1.80 लाख चालानों का निपटारा किया जाएगा. एक प्राइवेट गाड़ी  के लिए ज्यादा से ज्यादा 07 चालान/नोटिस (05 नोटिस, 02 चालान) और एक कमर्शियल गाड़ी के लिए 02 चालान/नोटिस का निपटारा किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >