समोसे खिलाए, डॉक्टर के पास ले जाने का झांसा दिया, फिर कर दी बेटे की हत्या, CCTV से खुला दिल्ली का ब्लाइंड मर्डर

कालिंदी कुंज में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. दोनों ने मिलकर की थी निर्मम हत्या, जिसका खुलासा CCTV फुटेज से हुआ.

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज में एक ब्लाइंड मर्डर केस की जांच करते हुए पुलिस ने 64 वर्षीय पिता और उसके 49 वर्षीय साथी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों ने 38 वर्षीय गुल हसन की हत्या की. पुलिस के मुताबिक, गुल हसन सिजोफ्रेनिया से पीड़ित था और उसका पिता उसके व्यवहार से परेशान था.

सुनसान पड़े कंटेनर के अंदर मिला था शव

23 अगस्त को कालिंदी कुंज की कच्ची कॉलोनी के पास एक सुनसान पड़े कंटेनर के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. उसके सिर पर चोट का निशान था और पास में खून से सना कंक्रीट का पत्थर पड़ा मिला. बाद में जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली और मृतक की गतिविधियों को कैमरों के माध्यम से ट्रेस किया.

ये भी पढ़ें: पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच चली 62 राउंड गोलियां, मुठभेड़ के बाद SSP कार्तिकेय शर्मा ने क्या कहा? जानिए

कपड़े की रस्सी से गला घोंटा

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पिता तलकदार अंसारी और उसके साथी मोहम्मद वसीम उर्फ अकबर ने कथित तौर पर बताया कि वे गुल हसन को डॉक्टर के पास ले जाने का बहाना बनाकर कंटेनर तक ले गए थे. वहां वसीम ने कथित तौर पर पत्थर से उसके सिर पर वार किया. इसके बाद दोनों ने उस पर हमला किया और कपड़े की रस्सी से गला घोंट दिया.

पुलिस ने कथित हत्या में इस्तेमाल पत्थर, खून लगे कपड़े और रस्सी बरामद की है. मामले में आगे की जांच जारी है. बता दें कि सिजोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को वास्तविकता समझने, सोचने और व्यवहार करने में परेशानी हो सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >