दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय का फेसबुक अकाउंट हैक, एक दिन बाद हुआ बहाल

फेसबुक हैक मामले पर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि अब उनका फेसबुक फिर से बहाल हो चुका है, लेकिन मुझे लगता है कि दुनिया भर में साइबर अपराध बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी फायदेमंद और हानिकारक दोनों है. हम चाहेंगे एक अपडेट होना चाहिए ताकि हैकर्स इसका दुरुपयोग न कर सकें.

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय का हैक फेसबुक अकाउंट हैक होने के एक दिन बाद फिर से बहाल हो गया है. शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके फेसबुक अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया है. इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को बयान दिया कि वो एक हफ्ते से अपनी फेसबुक को एक्सेस नहीं कर पा रही थी. कल हमने अचानक इस पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो देखे जिसे किसी ने हैक कर लिया था.  हमें इसके बारे में कल रात 9 बजे के आसपास पता चला. सोशल मीडिया टीम ने पूरी रात इस पर काम किया. उन्होंने कहा कि मेरा फेसबुक पेज आज यानी शनिवार दोपहर को फिर से बहाल हो कर लिया गया है.

दुरुपयोग से रोकने का उपाये जरूरी
फेसबुक हैक मामले पर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि अब उनका फेसबुक फिर से बहाल हो चुका है, लेकिन मुझे लगता है कि दुनिया भर में साइबर अपराध बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी फायदेमंद और हानिकारक दोनों है.  हम चाहेंगे एक अपडेट होना चाहिए ताकि हैकर्स इसका दुरुपयोग न कर सकें.

गौरतलब है कि दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को दावा किया था कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है. उन्होंने रात पौने नौ बजे सोशल मीडिया एक्स (Twitter) पर पोस्ट किया था कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि मैं कुछ दिनों से अपने फेसबुक पेज तक नहीं पहुंच पा रही हूं, इसे हैक कर लिया गया है. हम इसे यथाशीघ्र बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं. अगर मेरे फेसबुक पेज के माध्यम से कोई असामान्य गतिविधि होती है, तो कृपया इसके प्रति सचेत रहें.

पहले भी हैक कर लिया गया था फेसबुक अकाउंट

इसी कड़ी में दिल्ली नगर निगम (MCD) के एक अधिकारी ने कहा कि मेयर का फेसबुक अकाउंट चार से पांच दिन पहले हैक हो गया था और वह अपने अकाउंट को नहीं खोल पा रही थीं. अधिकारी ने बताया था कि एक टीम अकाउंट को बहाल करने की कोशिश में जुटी है. उन्होंने यह भी कहा कि मेयर का फेसबुक अकाउंट छह से सात महीने पहले भी हैक कर लिया गया था, जिसे जल्द ही बहाल कर लिया गया था. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: ‘संसद की सुरक्षा में चूक का कारण है बेरोजगारी और महंगाई’, राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >