PM Modi Dwarka Rally: पीएम मोदी AAP पर गरजे - दिल्ली को झूठ-लूट से मुक्त कराना है

PM Modi Dwarka Rally: द्वारका रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी दिल्ली को मॉर्डन शहर बनाना चाहती है. इसकी झलक द्वारका में दिखी जहां केंद्र ने भव्य यशोभूमि बनाया. उन्होंने कहा कि यहां डबल इंजन की सरकार बनाकर मुझे दिल्ली की सेवा करने का मौका दीजिए.पीएम मोदी ने कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि भाजपा सरकार दिल्ली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

PM Modi Dwarka Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए द्वारका में रैली की. इसमें उन्होंने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर करारा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दिल्ली ने ठान लिया है कि अबकी बार डबल इंजन की सरकार होगी. उन्होंने कहा, ‘इस बार मुझे डबल इंजन की सरकार बनाने और जनता की सेवा करने का मौका दीजिए.’

डबल इंजन की सरकार बनाने का दें मौका- पीएम मोदी

द्वारका रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी दिल्ली को मॉर्डन शहर बनाना चाहती है. इसकी झलक द्वारका में दिखी जहां केंद्र ने भव्य यशोभूमि बनाया. उन्होंने कहा, “यहां डबल इंजन की सरकार बनाकर मुझे दिल्ली की सेवा करने का मौका दीजिए. मैं गारंटी देता हूं कि भाजपा सरकार दिल्ली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. आपने मुझे कई बार देश की सेवा करने का मौका दिया है. अब मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप मुझे दिल्ली के लिए भी काम करने का मौका दें. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि दिल्ली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.”

आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, “दिल्ली से लूटे गए पैसों से आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में अपने राजनीतिक हित साध रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली को टकराव वाली सरकार की नहीं, बल्कि विकास सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के साथ समन्वय करने वाली सरकार की जरूरत है. हमें एक साथ मिलकर दिल्ली को झूठ और लूट से मुक्त कराना है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी दिल्ली में सभी गरीबों के लिए पक्के मकान बनाने में मदद करेगा, यह मेरी गारंटी है.”

Also Read: दिल्ली चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >