Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को दिल्ली सरकार देगी 1000 रुपये, इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की घोषणा की है. हालांकि इस योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा.

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की घोषणा की है. दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की है. बीते दिन आम आदमी पार्टी सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में इस योजना को लागू करने पर मुहर लगाई थी. इसी कड़ी में सीएम आतिशी ने कहा है कि जल्द ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

सीएम आतिशी ने क्या कहा

शुक्रवार को दिल्ली की सीएम आतिशी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पर कहा कि यह कल शाम को अधिसूचित किया गया था. अब, पंजीकरण प्रक्रिया पर काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि हम यह देखने का प्रयास करेंगे कि अगले 7 से 10 दिनों में महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाए. दिल्ली सरकार ही ऐसी सरकार है जो महिलाओं का दर्द समझती है, इसलिए यह मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की जा रही है.

इन महिलाओं ने नहीं मिलेगा योजना का लाभ

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि जिन महिलाओं को विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं को लाभ मिल रहा है, उन्हें छोड़कर 18 साल की उम्र से ऊपर की सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए क्या है पात्रता

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिल रहा है. इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके पास दिल्ली का आधिकारिक वोटर आईडी होगा. महिलाओं की सालाना आय 2.50 लाख रुपये तक या उससे कम होनी चाहिए. महिलाओं की उम्र 18 साल से अधिक और 60 साल से कम होनी चाहिए. 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को पहले ही दिल्ली सरकार कई पेंशन योजनाओं का लाभ दे रही है. महिला के नाम पर कोई भी चार पहिया वाहन है तो वह योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी.

Also Read: Mahakumbh 2025: पीएम मोदी ने की क्रूज की सवारी, प्रयागराज दौरे में साधु-संतों से लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >