Matiala Assembly Election Result 2025: मटियाला सीट में लहराया भगवा, बीजेपी की हुई जीत, आप-कांग्रेस हारे

Matiala Assembly Election Result 2025: मटियाला विधानसभा सीट से बीजेपी जीत गई है. पार्टी उम्मीदवार संदीप सहरावत ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुमेश शौकीन को हरा दिया है. संदीप सहरावत ने 28723 वोटों से आम उम्मीदवार सुमेश शौकीन को हराया है.

Matiala Assembly Election Result 2025: मटियाला विधानसभा सीट से बीजेपी जीत गई है. पार्टी उम्मीदवार संदीप सहरावत ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुमेश शौकीन को हरा दिया है. संदीप सहरावत ने 28723 वोटों से आम उम्मीदवार सुमेश शौकीन को हराया है. तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार राघविंदर सिंह रहे. उन्हें 9685 वोट मिले.

2025 चुनाव के उम्मीदवार

उम्मीदवार पार्टीवोट
सुमेश शौकीन आम आदमी पार्टीहारे
संदीप सहरावत बीजेपीजीते
राघविंदर सिंह कांग्रेसहारे
कमलेश कुमार बीएसपीहारे
योगेश कुमार शर्मा आरटीओआरपीहारे
प्रभात कुमार ओबीसीपीहारे
मोहिंदर सिंह आरआरपीहारे
अरविंद कुमार पांडे आरजेएसपीएसहारे
नीरज कुमार एनवाईपीहारे
विनोद कुमार चौहान एसबीएसपीहारे
पूनम पांडे निर्दलीयहारे
योगेश कुमार निर्दलीयहारे
रजनी शर्मानिर्दलीयहारे

कभी कांग्रेस का गढ़ था मटियाला

मटियाला विधानसभा क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. इसके बाद इस सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा होता चला गया. बीते दो विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इस सीट से जीत दर्ज की है. एक बार फिर विधानसभा चुनाव की बिसात बिछी है. आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सोमेश शौकीन को टिकट दिया है. सोमेश शौकीन कांग्रेस छोड़कर आम में शामिल हुए हैं. बीजेपी ने संदीप सहरावत को मैदान में उतारा है, तो इस बार कांग्रेस ने रघुविंदर शौकीन को अपना उम्मीदवार बनाया है.

पिछले चुनाव का प्रदर्शन

मटियाला विधानसभा क्षेत्र में बीते चार चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है. 2008 में इस सीट से पहली बार कांग्रेस उम्मीवार सुमेश शौकीन को जीत मिली थी. 2013 में बीजेपी उम्मीदवार राजेश गहलोत विधायक बने. 2015 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुलाब सिंह को जीत मिली. फिर 2020 के चुनाव में भी आप के उम्मीदवार गुलाब सिंह को जीत मिली और विधायक बने. उन्होंने बीजेपी के राजेश गहलोत को हराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >