आज बीजेपी ज्वाइन कर लें मनीष और सत्येंद्र तो कल सारे केस वापस! सीएम केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत का नाम रोशन करने वाले दो लोगों को पीएम मोदी ने जेल भेजा है. उन्होंने कहा कि एक्साइज पॉलिसी तो बहाना है, कोई घोटाला नहीं हुआ. पीएम दिल्ली में अच्छा काम रोकना चाहते थे.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के विधायकों और पार्षदों के साथ बैठक की. बैठक में सीएम केजरीवाल ने आगे की रणनीति पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है. बीजेपी आम आदमी पार्टी के काम से डर गई है. इस कारण केन्द्र सरकार ऐसा कदम उठा रही है.

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत का नाम रोशन करने वाले दो लोगों को पीएम मोदी ने जेल भेजा है. उन्होंने कहा कि एक्साइज पॉलिसी तो बहाना है, कोई घोटाला नहीं हुआ. पीएम दिल्ली में अच्छा काम रोकना चाहते थे. मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने शिक्षा में अच्छा काम किया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने स्वास्थ्य में अच्छा काम किया.

ऐसा हो जाए तो वापस ले लिए जाएंगे सारे केस: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया आज बीजेपी में शामिल हो जाते हैं, तो क्या उन्हें कल रिहा नहीं किया जाएगा. सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऐसी सूरत में उनके सारे केस वापस ले लिए जाएंगे. अगर सत्येंद्र जैन आज बीजेपी में शामिल हो जाते हैं, तो सभी मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे. उन्हें कल ही जेल से रिहा कर दिया जाएगा. मुद्दा भ्रष्टाचार नहीं काम बंद करना और विरोध के बाद सीबीआई-ईडी भेजना है. 

Also Read: कर्नाटक: BJP का मेगा इलेक्शन कैंपेन शुरू, विजय संकल्प यात्रा को नड्डा ने किया रवाना, लोगों को जोड़ने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >