Mangol Puri Assembly Election Result 2025: मंगोल पुरी में खिला कमल, 6 हजार से ज्यादा वोटों से जीती बीजेपी

Mangol Puri Vidhan Sabha Chunav Result 2025 : मंगोल पुरी में कमल खिल गया है. बीजेपी ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की है. पार्टी प्रत्याशी राम कुमार चौहान ने 6255 वोटों से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार को हरा दिया है. बीजेपी उम्मीदवार राज कुमार चौहान को कुल 62007 वोट मिले.

Mangol Puri Assembly Election Result 2025: मंगोल पुरी में कमल खिल गया है. बीजेपी ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की है. पार्टी प्रत्याशी राम कुमार चौहान ने 6255 वोटों से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार को हरा दिया है. बीजेपी उम्मीदवार राज कुमार चौहान को कुल 62007 वोट मिले. वहीं, आप प्रत्याशी धर्म रक्षक उर्फ ​​राकेश जाटव को 55752 वोट मिले.

मंगोल पुरी सीट से लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची

उम्मीदवार पार्टी वोट
धर्म रक्षक उर्फ ​​राकेश जाटवआपहारे
राज कुमार चौहानबीजेपीजीते
हनुमान सहाय उर्फ ​​हनुमान चौहानकांग्रेसहारे
मुकेश कुमार Bahujan Samaj Partyहारे
खिलखिलाकरBahujan Shoshit Samaj Sangharsh Samta Partyहारे
जय भगवान Independentहारे

मंगोल पुरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मंगोल पुरी सीट से आप की राखी बिड़ला ने 74,154 वोटों के साथ सीट जीती थी. बीजेपी के उम्मीदवार करम सिंह कर्मा को 44,038 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश लिलोठिया को 4,073 वोट मिले थे.

मंगोल पुरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2015

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी मंगोल पुरी सीट से आप की राखी बिड़ला 60,534 वोट हासिल करके विजयी हुई थीं. इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार राज कुमार चौहान को 37,835 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के उम्मीदवार सुरजीत कुमार को 27,889 वोट मिले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >