जानें मंदिर को लेकर दिल्ली के मंडावली में क्यों मचा बवाल, देखें तस्वीर

1 / 1
जानें मंदिर को लेकर दिल्ली के मंडावली में क्यों मचा बवाल, देखें तस्वीर
फुल स्क्रीन में देखें

New Delhi: Locals gather outside a temple to protest against the removal of a portion of the temple in Mandawali area of New Delhi, Thursday, June 22, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI06_22_2023_000122A)

पूर्वी दिल्ली के डीएम ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि केवल मंदिर के बाहर की रैलिंग तोड़ी जानी है, मंदिर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया गया.

दिल्ली के मंडावली इलाके में एक मंदिर के एक हिस्से को हटाए जाने के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान वहां पुलिस मौके पर मौजूद थी. इस मामले का वीडियो भी सामने आया है.

मामले को लेकर अनिल बांका (DM, पूर्वी दिल्ली) ने कहा कि यह मंदिर हटाने का ड्राइव नहीं था. मंदिर के बगल में फुटपाथ पर कुछ लोगों ने रेलिंग लगाकर अतिक्रमण किया था. हमसे PWD ने रेलिंग हटाने का अनुरोध किया था. हमने फुटपाथ का अतिक्रमण करने वाली रेलिंग को शांतिपूर्ण तरीके से हटाने का काम किया. मंदिर को नहीं छुआ गया है.

आपको बता दें कि दिल्ली के मंडावली में मंदिर की अवैध रेलिंग को हटाने को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. जब पुलिस प्रशासन शनि मंदिर के बाहर अवैध रेलिंग को तोड़ने पहुंची तो लोगों ने इसका विरोध किया. लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन केवल रेलिंग को हटाने नहीं पहुंची, बल्कि मंदिर को ही वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है.

इस बीच पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मंदिर के बाहर लगे अवैध रेलिंग को ही हटाया जाएगा, मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा. इधर बढ़ते तनाव की स्थिति को देखते हुए मंडावली में भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ भी हंगामें के बाद घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले को शांत कराने का का प्रयास किया.

हालांकि, पूर्वी दिल्ली के डीएम ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि केवल मंदिर के बाहर की रैलिंग तोड़ी जानी है, मंदिर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही बहुत संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचे और नारेबाजी करने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >