Mahila Samriddhi Yojana : महिला समृद्धि योजना का पैसा कब आएगा? जानें इस सवाल का जवाब

Mahila Samriddhi Yojana : महिला समृद्धि योजना का पैसा कब आएगा? इस सवाल का जवाब सरकार बजट पेश करते वक्त दे सकती है.

Mahila Samriddhi Yojana : दिल्ली सरकार मंगलवार को यानी आज विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेगी. इस बजट में यमुना नदी की सफाई, बुनियादी ढांचा विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने जैसे चुनावी वादों को लागू करने के लिए पैसा सरकार उपलब्ध करवा सकती है. इसके अलावा महिला समृद्धी योजना को लेकर भी सरकार महिलाओं के लिए बड़ा एलान कर सकती है. दिल्ली सरकार की ओर से एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम महिला समृद्धि योजना है. इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये वादा किया था.

इस योजना को केबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है. यदि आप पत्र महिला हैं तो आप आवेदन कर सकती हैं. आइए आपको बताते हैं कि आवेदनकर्ता के पास कौन से दस्तावेज होने चाहिए, क्योंकि यदि ये दस्तावेज नहीं होंगे तो महिलाएं आवेदन नहीं कर पाएंगी.

किन महिलाओं को मिलेगा महिला समृद्धि योजना का लाभ

1. महिला को दिल्ली का स्थाई निवासी होना चाहिए.
2. महिलाओं की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए.
3. परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए
4. किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही हो महिला
5. महिला की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए.

महिला समृद्धि योजना का पैसा कब आएगा?

महिला समृद्धि योजना से कोई महिला जुड़ती है तो हर महीने 2500 रुपये सरकार उनके खाते में ट्रांसफर करेगी. हालांकि, अभी ये नहीं बताया गया है कि इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को कब से हर माह पैसे मिलेंगे, लेकिन बजट के दौरान सरकार महिलाओं को तारीख बता सकती है.

खिलाड़ी नहीं नीता अंबानी ने ‘हीरा’ खरीदा है, गेंद से बल्लेबाज छलनी, तो संस्कार से पब्लिक का दिल, देखें Video

महिला समृद्धि योजना के लिए चाहिए ये दस्तावेज

यदि कोई इस योजना के लिए पात्र महिला  हैं तो आवेदन के वक्त दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र उसके पास होना चाहिए. यदि महिला के पास ये दस्तावेज नहीं हैं या एक भी दस्तावेज कम है तो उसका आवेदन अटक सकता है.

किन महिलाओं को नहीं मिल पाएगा योजना का लाभ

यदि महिला आर्थिक रूप से सक्षम हैं. टैक्स भरती हैं. सरकारी नौकरी है या परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है, तो उसे योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >