Kal Ka Mausam: दिल्ली में 16 अगस्त को भी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam: दिल्ली में 15 अगस्त को हल्की बारिश हुई. लोगों को उमस भरी गर्मी से भी दो चार होना पड़ रहा है. वहीं, हालांकि मौसम विभाग ने कहा है 16 अगस्त को दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश हो सकती है.

Kal Ka Mausam: देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से पूरे देश को संबोधित किया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी का संबोधन सुनने मौजूद लोगों का स्वागत बारिश ने भी किया. संबोधन के दौरान दिल्ली में हल्की बारिश हो रही थी. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में आज भी बारिश की संभावना है. हल्की बारिश के साथ दिल्ली में उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को सता रही है.

दिल्ली में कल भी जारी रहेगा बारिश का दौर
देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल मानसून एक्टिव है. बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि 16 अगस्त यानी शुक्रवार को भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. IMD का अनुमान है कि कल (16 August) को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 21 अगस्त तक दिल्ली एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है.

दिल्ली में एक्टिव है मानसून
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में फिलहाल मानसून एक्टिव है. बीते कई दिनों ने राष्ट्रीय राजधानी में बारिश हो रही है. रविवार (12 अगस्त) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर रीजन में जोरदार बारिश हुई थी. कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया था. 2.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी. भारी बारिश के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लग गया था. मौसम विभाग ने कहा है कि इस पूरे सप्ताह दिल्ली में बारिश की संभावना है.

उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में 15 अगस्त को हल्की बारिश हुई. इस कारण एक बार लोगों को उमस भरी गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है. हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि देर शाम कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. इसके अलावा 16 अगस्त को भी दिल्ली के आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा. कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

Also Read: अस्पताल में हिंसा के लिए सिर्फ ममता सरकार जिम्मेदार, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कही ये बात

Delhi Ncr समेत इन राज्यों में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >