15 अगस्त से पहले राजधानी अलर्ट मोड में, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली प्रशासन द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नया आदेश जारी किया गया है. इसके तहत राज्य में ड्रोन, पैरा-ग्लाइडर और हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियों पर 16 अगस्त तक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस आने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं. इसे लेकर राजधानी दिल्ली में तैयारी शुरू हो गई है. इस मौके पर राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से पहले पुलिस कमिश्नर एस.बी. सिंह ने नए आदेश जारी किए हैं.

क्या है नए आदेश?

नए आदेश के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 2 से 16 अगस्त 2025 तक ड्रोन, पैरा-ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून और सब-कन्वेंशनल एरियल प्लेटफॉर्म के उड़ानों पर पूरी तरह से रोक है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुछ भारत-विरोधी तत्व स्वतंत्रता दिवस के दिन ऐसे उपकरणों का गलत इस्तेमाल करते हैं. इस फैसले का मुख्य उद्देश्य संभावित खतरे को रोकना और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

भारत नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत इन प्रतिबंधों को लगाया गया है. इसके साथ ही आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. भारत न्याय संहिता की धारा 223 के तहत नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा है कि यह आदेश हर एक व्यक्ति के लिए लागू है. उन्होंने बताया है कि यह नोटिस डीसीपी, एसीपी, थाना कार्यालय, एनडीएमसी, एमसीडी, डीडीए और दिल्ली कैंट बोर्ड समेत कई अन्य संबंधित कार्यालय के नोटिस बोर्डों पर चस्पा किया जाएगा, ताकि जनता को इस फैसले की जानकारी मिल सके.

यह भी पढ़े: Election Commission: बूथ लेवल अधिकारियों के इंसेंटिव को किया गया दोगुना

यह भी पढ़े: Prajwal Revanna Life Imprisonment: प्रज्वल रेवन्ना को दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, सजा सुनते ही कोर्ट में फूट-फूटकर रोया पूर्व सांसद

यह भी पढ़े: Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, अभियान जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >