मैं खुद यमुना का पानी पीता हूं… यमुना विवाद पर पीएम मोदी ने केजरीवाल पर साधा निशाना

PM Modi In Delhi: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस सभा से पीएम मोदी ने यमुना विवाद को लेकर केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है.

PM Modi In Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना नदी की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो लोग यमुना की सफाई के नाम पर वोट लेते थे, आज वे इससे मुंह मोड़ रहे हैं. मोदी ने आरोप लगाया कि AAP ने पूर्वांचल के लोगों के साथ धोखा किया है और वादा किया कि अगर उनकी सरकार देश के दूरदराज के गांवों में गरीब से गरीब के घरों तक नल से जल पहुंचा सकती है, तो दिल्ली के हर घर में साफ पानी क्यों नहीं पहुंचा सकती?

यमुना के पानी को लेकर पीएम मोदी ने बोला हमला

पीएम मोदी ने दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर AAP की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली में आज भी लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं और यहां की हालात में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की पहचान बदलने की जरूरत है, क्योंकि पिछले 14 और 11 सालों में जो सरकारें रहीं, उनका कोई प्रभावी बदलाव नहीं दिखा.

इसके अलावा, पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने हरियाणा पर यमुना नदी में जहरीला अमोनिया मिलाने का आरोप लगाया था. मोदी ने कहा कि यह बयान हरियाणा या दिल्ली के लोगों के लिए नहीं, बल्कि भारत के लिए अपमानजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोई विश्वास कर सकता है कि दिल्ली में रहने वाले लोग, जो यमुना का पानी पीते हैं, उनकी जान लेने के लिए हरियाणा यमुना में जहर मिलाएगा?

महाकुंभ हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के घोंडा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महाकुंभ हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा– “आज की चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले मैं महाकुंभ में हुई दर्दनाक दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. कई लोग घायल हुए हैं. मैं लगातार उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >