रोलर से कुचलकर 8 साल के बच्चे की मौत, खेलते-खेलते अचानक चली 750 किलो की मशीन

गुरुग्राम के IMT मानेसर में क्रिकेट अकादमी में खेलते समय 8 साल के बच्चे की 750 किलो के पिच रोलर के नीचे आने से मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब बच्चे रोलर पर खेल रहे थे और गलती से मशीन चालू हो गई.

गुरुग्राम के IMT मानेसर के ककरोला स्थित क्रिकेट ट्रेनिंग अकादमी में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, आकाश कुमार अपने बड़े भाई और दो अन्य बच्चों के साथ अकादमी में खेल रहा था, तभी करीब 750 किलो का पिच रोलर अचानक चल पड़ा और आकाश उसकी चपेट में आ गया.

खेलते समय अचानक चल पड़ा रोलर

Times of India के अनुसार, मैदान और पिच को समतल करने के लिए अकादमी में करीब 750 किलो का पिच रोलर रखा गया था. पुलिस के मुताबिक, चारों बच्चे खेलते हुए रोलर पर चढ़ गए. इसी दौरान एक बच्चे ने गलती से उसका MCB स्विच ऑन कर दिया, जिससे मशीन चलने लगी. तभी आकाश उसके सामने गिर गया और रोलर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: झारखंड में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, जिलों में बढ़ाई गई निगरानी, अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश

करीब 1 घंटे बाद परिवार को पता चला

हादसे के बाद बाकी बच्चे वहां से चले गए. आकाश के भाई ने घर पहुंचकर परिवार को बताया कि उसका भाई घायल हो गया है. बाद में अकादमी पहुंचे कुछ खिलाड़ियों ने आकाश को जमीन पर पड़ा देख परिवार को सूचना दी. इसके बाद परिजन उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिवार को हादसे की गंभीरता और आकाश की मौत की जानकारी करीब एक घंटे बाद हुई.

ये भी पढ़ें: बाबाधाम में एक फीट के युवक ने खींचा सबका ध्यान, अनोखी पहचान से कमा रहा आजीविका

परिवार ने नहीं लगाया लापरवाही का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आकाश का परिवार मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है और गुरुग्राम में रहता है. परिवार ने किसी पर लापरवाही या आपराधिक साजिश का आरोप नहीं लगाया और इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया. पुलिस ने परिवार के लिखित बयान के आधार पर BNSS की धारा 194 के तहत जांच की. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >