दिल्ली में किरायेदारों को फ्री बिजली-पानी देकर किसे साधेंगे अरविंद केजरीवाल?

Free Electricity in Delhi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक और बड़ा वादा दिल्ली के लोगों से किया है. उन्होंने कहा कि ऐसी योजना लाएंगे जिससे किरायेदारों को मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी दिया जा सकेगा.

Free Electricity in Delhi : दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने एक और बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में किराएदार मुफ्त बिजली और पानी की योजना से वंचित रह जाते हैं. यदि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो उन्हें भी इसका लाभ देने के लिए योजना बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि इस योजना से पूर्वांचली समाज को फायदा पहुंचेगा.

इसके इतर, अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के ऊपर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘अनब्रेकेबल’ को लेकर दावा किया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रुकवा दी है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘आईटीओ पर शनिवार को एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई जानी थी. दिल्ली पुलिस की ओर से इसकी स्क्रीनिंग रुकवा दी गई. उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था. पत्रकारों के लिए प्राइवेट स्क्रीनिंग रखी गई थी. हमारी पार्टी पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग अवैध तरीके से रोक दी गई. डॉक्यूमेंट्री में यह दिखाया जाना था कि कैसे आप ने बीजेपी की साजिशों का सामना किया. प्राइवेट स्क्रीनिंग के लिए चुनाव आयोग की अनुमति जरूरी नहीं होती है.’

दिल्ली चुनाव का रिजल्ट कब आएगा?

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है. इसके मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव का रिजल्ट क्या था?

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की, लेकिन 2015 की तुलना में कुछ सीट कम आई. इस साल अरविंद केजरीवाल की पार्टी को 62 सीट मिली, वहीं बीजेपी ने 8 सीट पर जीत हासिल की थी. इस चुनाव में भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के चुनाव का रिजल्ट क्या था?

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में आए. अरविंद केजरीवाल की पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी. इस साल आप ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि बीजेपी को महज तीन सीट मिली थी. इस साल कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 के चुनाव का रिजल्ट क्या था?

आम आदमी पार्टी ने 2013 के पहले चुनाव में 28 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थी, जबकि बीजेपी 32 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >