सीएम अरविंद केजरीवाल से आज ईडी करेगी पूछताछ, लटकी गिरफ्तारी की तलवार! राघव चड्ढा ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली आबकारी मामले में ईडी AAP के राष्ट्रीय संयोजन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी. अटलकें लगाई जा रही है कि ईडी सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है. इस बीच आप नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया है राजनीतिक दुश्मनी के कारण ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

CM Kejriwal Arrest News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की परेशानी बढ़ सकती है. दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज यानी गुरुवार को ईडी उनसे पूछताछ करेगी. आशंका है कि ईडी सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार भी कर सकती है. इधर, दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल से होने वाली पूछताछ को लेकर आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है. पार्टी नेता और सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि बीजेपी को चुनावों में हार का डर सता रहा है इसलिए वो आप ने बड़े नेताओं को जेल में डाल रही है. ताकी वो चुनाव ही न लड़ सके और बीजेपी की जीत का रास्ता साफ हो सके.

केजरीवाल से होगी दो सितंबर को पूछताछ
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया है राजनीतिक दुश्मनी के कारण ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. राघव चड्ढा ने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारता है तो बीजेपी की हार हो जाएगी, ऐसे में बीजेपी इसी रणनीति पर काम कर रहा है कि आप के नेताओं को जेल में डाल दिया जाये.

सीएम केजरीवाल हो सकते हैं गिरफ्तार!
राघव चड्ढा ने कहा है ईडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार भी कर सकती है. उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी की एजेंसियां केजरीवाल को गिरफ्तार भी कर सकती है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजेपी के निशाने पर झारखंड के सीएम हेमंत  सोरेन भी है. उन्होंने कहा की केन्द्रीय एजेंसी बीजेपी के इशारों पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार से लेकर  बंगाल की सीएम ममता बनर्जी तक के ऊपर दबाव बनाने में लगी है.

ईडी दो नवंबर को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेगी- आतिशी
इससे पहले आम आदमी पार्टी की नेता सह कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बीते मंगलवार को ही मीडिया से बात करते हुए इस बात की आशंका जताई थी कि आम आदमी पार्टी को निशाने बनाने के लिए बीजेपी कई हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है. आतिशी ने कहा कि बीजेपी जानती है कि चुनावों में सीएम केजरीवाल को नहीं हराया जा सकता है. ऐसे में बीजेपी उन्हें गिरफ्तार कर चुनाव लड़ने से रोकने को कोशिश कर रही है. बता दें, ईडी कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने वाली है.
भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Weather Forecast: नवंबर में कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश, 1901 के बाद छठी बार मानसून ने दिया दगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >