Delhi Weather: एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, 4 से 5 डिग्री गिरेगा पारा, दिल्ली में फिर होगी झमाझम बारिश

Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में घना कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जनवरी महीने के दूसरे हफ्ते में पारा 4 से 5 डिग्री तक गिर सकता है. इधर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इसके कारण दिल्ली में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में घना कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में जनवरी के दूसरे सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 से 12 जनवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इसके कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. अनुमान है कि दिल्ली में 11 और 12 जनवरी को एक बार फिर बारिश हो सकती है.

कई इलाकों में छा रहा है घना कोहरा

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा छा रहा है. अक्षरधाम, सफदरगंज, पालम, लोधी रोड, नजफगढ़ समेत कई और इलाकों में घना कोहरा छाने से दृश्यता कम हो गई है. कोहरे के कारण कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. कड़ाके की ठंड के साथ दिल्ली में शीतलहर भी चल रही है. दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ है. हालांकि सुबह के समय घना कोहरा जम रहा है. आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से सिहर रहा है. उत्तर भारत के अधिकांश राज्य कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं. दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों में ठंड अपने चरम पर है. वहीं मौसम में बदलाव के कारण दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है. बारिश के कारण उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है.

Also Read: Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में कल से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >