Delhi Stampede Video : 18 की मौत, जानें आखिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे मची भगदड़

Delhi Stampede Video : दिल्ली में मची भगदड़ में 18 लोगों की जान गई है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा? देखें वीडियो.

Delhi Stampede Video : दिल्ली पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 10 बजे हुई भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. हादसे के बाद के वीडियो में नजर आ रहा है कि भीड़ कम नहीं हुई थी.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर प्रत्यक्षदर्शी रवि ने बताया, ”भगदड़ रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुई. जब प्लेटफॉर्म नंबर 13 पर मौजूद लोगों ने प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर ट्रेनें देखीं, तो वे इन प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ गए. ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नहीं बदले गए, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उसे नियंत्रित नहीं किया जा सका.”

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ”भीड़ हद से ज़्यादा थी, लोग (फुटओवर) ब्रिज पर जमा थे. इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी. मैंने रेलवे स्टेशन पर इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी, त्योहारों के दौरान भी नहीं. प्रशासन के लोग और एनडीआरएफ के जवान भी वहां मौजूद थे, लेकिन जब भीड़ हद से ज़्यादा हो गई, तो उन्हें नियंत्रित करना संभव नहीं था.”

भगदड़ से व्यथित हूं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि अधिकारी इससे प्रभावित सभी लोगों की सहायता में जुटे हैं. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ (जैसी स्थिति) से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं.’’

ये भी पढ़ें : नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में पूर्णिया के नीरज की मौत, सांसद पप्पू यादव बोले- दर्द बयां नहीं कर सकते

हादसे के बाद सबसे पहले खबर आई कि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बनने से प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण कई यात्री दम घुटने के कारण बेहोश हो गए. पहले 15 लोगों की मौत की खबर आई, जो बाद में बढ़कर 18 हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >