मर्सिडीज बैक करते हुए 10 महीने की बच्ची पर ड्राइवर ने चढ़ा दी कार, नहीं बच सकी जान

देश की राजधानी दिल्ली से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है. पश्चिमी दिल्‍ली के तिलक नगर 10 माह की बच्ची की मौत मर्सिडीज एसयूवी की चपेट में आने से हो गयी. हादसे के वक्त वह पार्किंग एरिया में खेल रही थी. आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

देश की राजधानी दिल्ली से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है. पश्चिमी दिल्‍ली के तिलक नगर 10 माह की बच्ची की मौत मर्सिडीज एसयूवी की चपेट में आने से हो गयी. हादसे के वक्त वह पार्किंग एरिया में खेल रही थी. आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एनडीटीवी के मुताबिक, बच्ची की मौत राधिका है. वह उस वक्त हादसे का शिकार हुई है जब 31 वर्षीय ड्राइवर अखिलेश मर्सिडीज एसयूवी को बैक कर रहा था.

Also Read: ओडिशा में ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश, हादसे में बिहार निवासी कैप्टन और एक महिला ट्रेनी पायलट की मौत

डीसीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद राधिका को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मृत बच्ची के पिता सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं. वहीं, कार का मालिक का नाम जसबीर सिंह है, जो एक लिफ्ट व्यवसाय का काम करता है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनास्थल के निरीक्षण करने के लिए फोरेंसिक विभाग की एक टीम को मौके पर भी बुलाया है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >