MCD Election Results 2022: फैसले का दिन, एमसीडी में किसकी सरकार? एग्जिट पोलों के नतीजों से AAP उत्साहित

Delhi MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज यानी बुधवार को आ रहे हैं. मतगणना के लिए 42 काउंटिंग सेंटर्स बनाएं गए हैं. आज 1349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने वाला है. इस बार चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है.

Delhi MCD Election Result 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव का आज रिजल्ट आ रहा है. मतगणना की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. वोटों की गिनती के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं. मतगणना आज यानी बुधवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा. बता दें, दिल्ली में चार दिसंबर को एमसीडी चुनाव हुए थे. चुनाव में 50.48 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. हालांकि साल 2017 की अपेक्षा इस बार यानी 2022 में मतदान का प्रतिशत कम रहा है.

एमसीडी चुनाव को लेकर सोमवार को एग्जिट पोल ने भी नतीजे जारी किए गये थे. तीन एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) की स्पष्ट तौर पर बढ़त बताया गया है. एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के शासन के खत्म होने का अनुमान जताया गया है. आजतक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वेक्षण में दिखाया गया है कि आप को नगर निगम की 149 से 171 सीटें मिलने जा रही है, जबकि बीजेपी को 69 से 91 सीटें जीतेगी. सर्वेक्षण में कांग्रेस को तीन से सात सीटें और पांच से नौ सीटें अन्य को मिलने का अनुमान जताया गया है.

टाइम्स नाउ-ईटीजी के सर्वेक्षण में भी आप को 146 से 156 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, वहीं, बीजेपी को 84 से 94 सीटें और कांग्रेस को 6 से 10 सीट. सर्वेक्षण में अन्य को चार सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, द न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी को 150 से 175 सीट और बीजेपी को 70 से 92 सीट, जबकि कांग्रेस को 4 से 7 वार्ड पर जीत मिल सकती है. गौरतलब है कि दिल्ली एमसीडी में 2007 से ही बीजेपी का शासन है.

आम आदमी पार्टी ने दिया जनता का धन्यवाद: दिल्ली एमसीडी चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजों से आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है. एग्जिट पोल में आये नतीजों से गदगद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का आभार जताया है. वहीं, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि कि एग्जिट पोल के नतीजों से साफ है कि जनता ने आम आदमी पार्टी को जमकर वोट किया है.

नहीं मिला बीजेपी को दिग्गजों के प्रचार का फायदा: दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था. पार्टी के छोटे से लेकर दिग्गज नेताओं ने विभिन्न इलाकों में जमकर पसीना बहाया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने जमकर प्रचार किया था. लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों से साफ है कि इस बार बीजेपी को आप से हार का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद बीजेपी का कहना है कि नतीजों का इंतजार रहेगा.

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी वोटों की गिनती: दिल्ली एमसीडी चुनाव में वोटों की गिनती आज हो रही हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती हो रही हैं. वोटों की गिनती के लिए 42 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10 हजार से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की गई है.

एमसीडी चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला: दिल्ली एमसीडी चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है. दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड के चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हैं. इस चुनाव में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनकी किस्मत का फैसला आज होगा. मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन सहित क्षेत्रों में स्थित हैं.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >