दिल्ली में होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने के लिए सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर कहा कि होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल को अनुमति देने का निर्देश दिया जाये . इससे एक दिन पहले बैजल ने राष्ट्रीय राजधानी में होटल और साप्ताहिक बाजार पुनः खोलने के अरविंद केजरीवाल सरकार के निर्णय को यह कहते हुए खारिज कर दिया था.

नयी दिल्ली : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर कहा कि होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल को अनुमति देने का निर्देश दिया जाये . इससे एक दिन पहले बैजल ने राष्ट्रीय राजधानी में होटल और साप्ताहिक बाजार पुनः खोलने के अरविंद केजरीवाल सरकार के निर्णय को यह कहते हुए खारिज कर दिया था.

कोविड-19 से उपजी स्थिति ‘चिंताजनक’ बनी हुई है और खतरा टला नहीं है. हिंदी में लिखे गए पत्र में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार होटल और साप्ताहिक बाजार को खोलने के प्रस्ताव को मंगलवार को दोबारा उप राज्यपाल के पास भेजेगी.

Also Read:
नेताओं ने कुछ तरह अमर सिंह को किया याद

सिसोदिया ने कहा, “मेरा अनुरोध है कि आप उप राज्यपाल को प्रस्ताव अस्वीकार न करने को कहें. व्यापारी जब व्यापार शुरू करेंगे, तो रोजगार उत्पन्न होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा . ”

Posted By – Pankaj Kumar Pahak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PankajKumar Pathak

Senior Journalist having more than 10 years of experience in print and digital journalism.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >