Delhi Heavy Rain Alert

दिल्ली में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, 60 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा

Delhi Heavy Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली है. कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं. तेज बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया है.

Delhi Heavy Rain Alert: दिल्ली- एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. बुधवार को यहां तेज हवा के साथ बारिश हुई. कई इलाकों में ओले भी गिरे. मौसम विभाग के मुताबिक करीब 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा चली. आंधी में कई पेड़ सड़कों पर गिर गए.

कई इलाकों में झमाझम बारिश

दिल्ली में अचानक से मौसम की करवट के कारण कई इलाकों में बारिश होने लगी. तेज बारिश और हवा के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली के फिरोजशाह रोड में अचानक झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. लोग बारिश से बचते नजर आए.

https://twitter.com/AHindinews/status/1925209439725813861

कई पेड़ तेज हवा में उखड़ गए

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई झमाझम बारिश और तेज हवा के कारण कई पेड़ जड़ से उखड़ गए. नोएडा सेक्टर 9 इलाके में भी भारी बारिश और तेज हवा के कारण कई पेड़ टूट गए. कई जड़ों से ही उखड़ गए. इसके अलावा यमुना विहार, भजनपुरा समेत कई और इलाकों में भी तेज धूल भरी आंधी चली. आंधी से पेड़ गिरने के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >