Delhi Elections 2025: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, जूते बांटने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी पारा चढ़ चुका है. नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. वर्मा के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है.

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के एसएचओ को पत्र लिखकर प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया. साथ ही मामले की तत्काल जांच करने का भी अनुरोध किया है.

Delhi Elections 2025: प्रवेश वर्मा पर क्या है आरोप

पुलिस थाने में बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ जो शिकायत की गई है, उसमें कहा गया है – “भाजपा उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा मंदिर मार्ग, पुलिस स्टेशन के पास वाल्मीकि मंदिर के परिसर में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जूते बांट रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, नई दिल्ली सीट से किया नामांकन

प्रवेश वर्मा का जूते बांटने का वीडियो वायरल

बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बीजेपी उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को जूते पहना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में छाया भोजपुरिया रंग, AAP ने लॉन्च किया ‘ए राजा जी आइल बा मुहूर्त’ गाना

आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा का जूते पहनाते हुए वीडियो जारी किया

आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रवेश वर्मा का एक वीडियो जारी किया है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि वो महिला वोटर को जूते पहना रहे हैं. AAP ने वीडियो के साथ लिखा, “क्या चुनाव आयोग को लोकतंत्र की हत्या होती हुई नहीं दिख रही है. एकतरफ नई दिल्ली विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा खुलेआम सड़कों पर जूते बांट रहे. उसका फोटो और Video बनवा रहे. वहीं दूसरी तरफ जिला निर्वाचन अधिकारी (DM) कह रहे हैं कि ऐसा कुछ हो ही नहीं रहा है. खुलेआम आचार संहिता के उल्लंघन के इस वीडियो के बाद भी अगर चुनाव आयोग इसपर कार्रवाई नहीं करता है तो फिर चुनाव और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का क्या मतलब रह जाता है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >