Delhi Election Result : कहीं बिक न जाए विधायक, अरविंद केजरीवाल टेंशन में, सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक बुलाई

Delhi Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को विधायकों के टूटने का डर सता रहा है. पार्टी ने सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक बुलाई है.

Delhi Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज आम आदमी पार्टी (आप) के सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक होगी. इसमें नतीजों के दिन पार्टी की तैयारियों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर चर्चा की जाएगी. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने कहा है कि आप के विधायकों और उम्मीदवारों को 15 करोड़ का लालच दिया गया है.

हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं. पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास कॉल आ गए हैं कि “आप” छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे. यदि इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को कॉल करने की क्या जरूरत है?जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाये ही इसलिए गए हैं ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके, लेकिन गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा.

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal Claims : आप छोड़ो 15 करोड़ पाओ, अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप, दिया सबूत

दिल्ली की सीएम आतिशी ने क्या कहा?

दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक्स पर लिखा, अगर गाली गलौज पार्टी की 50 से ज्यादा सीटें आ रही हैं, तो यह हमारे प्रत्याशियों को संपर्क कर के तोड़ने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यह दिखा रहा है कि एग्जिट पोल एक साजिश हैं आम आदमी पार्टी के विधायक तोड़ने की! आतिशी ने सुल्तानपुर माजरा से आप उम्मीदवार और दिल्ली के मंत्री मुकेश अहलावत के पोस्ट को री-पोस्ट किया. इसमें कहा गया है कि मैं मर जाऊंगा, कट जाऊंगा लेकिन कभी अरविंद केजरीवाल जी का साथ नहीं छोडूंगा. मुझे इस नंबर से कॉल आया. उसने बोला कि उनकी सरकार बन रही है, मंत्री बना देंगे और 15 करोड़ भी देंगे। “आप” छोड़ के आ जाओ. मैं इनको कहना चाहता हूं कि जो इज्जत केजरीवाल जी ने और आप पार्टी ने मुझे दी है, मैं मरते दम तक अपने पार्टी को नहीं छोड़ूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >