दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में लंबी देरी, गुस्साए यात्रियों ने फर्श पर बैठकर किया प्रदर्शन

स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट में 16 से 29 घंटे की भारी देरी से यात्री भड़क उठे. 100 से अधिक यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. विमान ग्राउंडेड होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई.

दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की दो फ्लाइट में लंबी देरी के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. सोमवार को उड़ान भरने वाली दोनों फ्लाइट मंगलवार दोपहर तक भी रवाना नहीं हो पाई. इससे परेशान 100 से ज्यादा यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

16 से 29 घंटे तक करना पड़ा इंतजार

The Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 5111 को सोमवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरनी थी. वहीं SG 5105 के उड़ान भरने का समय सोमवार रात 10:10 बजे तय था. लेकिन दोनों फ्लाइट तय समय पर नहीं उड़ सकीं. रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार दोपहर तक भी यात्रियों को अपनी उड़ान का इंतजार करते रहे. इस वजह से कुछ यात्रियों को करीब 16 घंटे, जबकि कुछ को 29 घंटे तक इंतजार करना पड़ा.

लंबे इंतजार से परेशान यात्रियों ने सोमवार रात एयरपोर्ट पर प्रदर्शन शुरू किया. हालांकि प्लाइट डिले होने के कारण फंसे यात्रियों के लिए एयरपोर्ट स्टाफ की ओर से खाना और पानी उपलब्ध कराया गया.

ये भी पढ़ें: iwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें

विमान ग्राउंडेड होने से आई परेशानी

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने The Indian Express को बताया कि उड़ानों में देरी ऑपरेशनल वजहों से हुई. एयरलाइन के मुताबिक, एक विमान के ग्राउंडेड होने के बाद यह स्थिति बनी. एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही है. स्पाइसजेट ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद भी जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >