Delhi Assembly Election Result 2025: क्या अपनी सीट बचा पाएंगे केजरीवाल? 9वें राउंड में पिछड़े, बीजेपी में जश्न

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है बीजेपी खेमे में जश्न बढ़ता जा रहा है. रुझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न मनानी शुरू कर दी है. समर्थकों ने ढोल बजाकर डांस किया और पार्टी के झंडे लहराए.

Delhi Assembly Election Result 2025: क्या अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से अपनी सीट बचा पाएंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब तक 9 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है. रुझानों में नई दिल्ली सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. कभी आप का पलड़ा भारी हो जाता है तो कभी बीजेपी बढ़त बना ले रही है. 9वें राउंड की काउंटिंग में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल करीब 1200 वोटों से पीछे हो गये है. बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं. सिर्फ केजरीवाल ही नहीं दिल्ली की मौजूदा सीएम और आप नेता आतिशी भी अपनी सीट कालकाजी से पीछे चल रही हैं. छह दौर की काउंटिंग में बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

नई दिल्ली सीट- नई दिल्ली में नौ राउंड की काउंटिंग के बाद अरविंद केजरीवाल करीब 1200 वोटों से पीछे चल रहे हैं. प्रवेश वर्मा ने बढ़त बना ली है.

कालकाजी सीट- कालका सीट से आतिशी पीछे चल रही है.

बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है बीजेपी खेमे में जश्न बढ़ता जा रहा है. रुझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न मनानी शुरू कर दी है. समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए.

रुझानों में बीजेपी को बहुमत

रुझानों में दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी ने जीत लिया है. पार्टी को बहुमत का आंकड़ा मिल गया है. हालांकि अभी कई राउंड की गिनती बची हुई है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी करती है या फिर बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी. इस बीच सबसे बुरा हाल कांग्रेस का है. पार्टी ने दावा किया था कि कांग्रेस दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी को कड़ी टक्कर देने वाली है. लेकिन, सारी ऐसा कुछ नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >