दिल्ली के आप विधायक राघव चड्डा पर मुकदमा दर्ज, योगी सरकार पर लगवाया था मारपीट का आरोप

दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्डा पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है

दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्डा पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, यह मुकदमा उनके ऊपर नोएडा के सेक्टर 20 थाने में दर्ज किया गया है. दरअसल ये मुकदमा उनके ऊपर इसलिए दर्ज किया गया क्योंकि उन्होंने यूपी के मुख्य मंत्री के ऊपर ये आरोप लगाया था कि दिल्ली से पलायन करके जा रहे लोगों को यूपी सरकार पिटवा रही है.

राघव ने ये आरोप ट्वीट करके लगाया था. इसकी शिकायत मिलने के बाद नोएडा पुलिस ने ये मुकदमा दर्ज कर लिया है.

जैसे राघव चड्डा पर ये मुकदमा दर्ज हुआ इसके बाद पलायन पर सियासत शुरू हो गयी है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यूपी सरकार पर घटिया सियासत करने का आरोप लगा दिया जिसके बाद राजनीति शुरू हो गयी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे बहुत दुख है कि ऐसी दुख की घड़ी में भाजपा नेता राजनीति करने पर उतर आए हैं.

यूपी सरकार पर ये आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के पलायन पर यूपी सरकार ये आरोप लगा रही है अरविन्द केजरीवाल बिजली पानी काट दिया कि इसलिए लोग दिल्ली से जा रहे हैं. ये गंभीरता से एक होकर देश को बचाने का समय है न कि घटिया राजनीति करने का. सिसोदिया ने बताया कि कई राज्य सरकारें केजरीवाल द्वारा कोरोना के दिशा में उठाए गए कदम को अपनाकर उस दिशा में आगे बढ़ रहे है. दिन में दो बार चार लाख से ज्यादा लोगों को खाना खिलाया जा रहा है. स्कूलों में नाईट शेल्टर्ज बनाए हैं. कोईभूखा नहीं सोएगा ये हमारी जिम्मेदारी है.

गौरतलब है कि कोरोना की वजह से अब तक पूरे भारत में 979 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि 25 लोगों की इससे मौत हो गयी है. लेकिन सबसे बड़ी समस्या दिहाड़ी मजदूरों को हो गयी है. जिन्हें काम न मिलने पर अपना दो वक्त का भोजन जुटाना मुश्किल होता जा रहा है, कई मजदूरों का कहना है कि पैसे खत्म हो गए तो वह रह कर क्या करेंगे. गांव जाएंगे तो कम से कम भूखा तो नहीं मरेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >