विश्व में महामारी बना कोरोना वायरस, 51 देश आये चपेट में, पूरी दुनिया में 2900 की मौत, 85 हजार संक्रमित

कोरोना से पूरी दुनिया दहशत में है. यह जानलेवा संक्रमण विश्व के करीब 51 देशों में फैल चुका है. फिलीपिंस, नीदरलैंड, नाइजीरिया व बेलारूस सूची में जुड़नेवाले नये देश हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीते 24 घंटे में चीन से बाहर कोरोना वायरस के 1027 नये मामले दर्ज किये हैं.

नयी दिल्ली : कोरोना से पूरी दुनिया दहशत में है. यह जानलेवा संक्रमण विश्व के करीब 51 देशों में फैल चुका है. फिलीपिंस, नीदरलैंड, नाइजीरिया व बेलारूस सूची में जुड़नेवाले नये देश हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीते 24 घंटे में चीन से बाहर कोरोना वायरस के 1027 नये मामले दर्ज किये हैं. एजेंसी ने कोरोना को वैश्विक जोखिम के ‘उच्च आशंका’ की कैटेगरी में रखा है. चीन से बाहर कोरोना से सबसे अधिक दक्षिण कोरिया प्रभावित है. इसके अलावा ईरान के लिए भी यह वायरस एक बड़ा खतरा बनकर मंडरा रहा है. वायरस ने देश के स्वास्थ्य मंत्री समेत एक डिप्टी मिनिस्टर और दो सांसदों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. इसके अलावा जर्मनी, मेक्सिको सिटी, नीदरलैंड, जापान, नेपाल और पाकिस्तान समेत कई देशों में इसके मामले सामने आ रहे हैं.

ईरान में कोरोना के प्रकोप से भयभीत पाक ने यहां से लगती हुई अपनी सीमा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. चीन के बाहर कोरोना से अब तक 98 मौतें हो चुकी हैं. चीन में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2835 के पार पहुंच चुका है. यहां पर अब तक कोरोना के 79,251 मामलों की पुष्टि हुई है.

सच्चाई छिपा रहा ईरान, अबतक 210 की मौत : कोरोना की वजह से ईरान में अबतक करीब 210 लोगों की मौत हो गयी है. ईरान की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े एक सूत्र ने बीबीसी को यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या राजधानी तेहरान में सबसे अधिक है, जहां सबसे पहले इसके मामले सामने आये. लेकिन, ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया. यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 34 बतायी है.

चीन में फैक्टरी उत्पादन में आयी ऐतिहासिक गिरावट

बीजिंग. शनिवार को चीन द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन का परचेज मैनेजर इंडेक्स फरवरी में गिर कर 35.7 पर आ गया है. इस सूचकांक का 50 से नीचे रहना यह बताता है कि कारखाना उत्पादन लगातार घट रहा है. गैर निर्माण गतिविधियों का सूचकांक फरवरी में 29.6 पर आ गया है. यह जनवरी में 54.1 पर था.

दोगुना तक महंगा हुआ मोबाइल और कंप्यूटर

कोरोना के चलते चाइनीज सामान की सप्लाई में कमी होने से घरेलू बाजारों में मोबाइल और कंप्यूटर एक्सेसरीज के दाम 50-100% तक बढ़ गये हैं. कुछ आइटम ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहे. व्यापारियों का कहना है कि अगर 10 मार्च तक सप्लाई नहीं हुई, तो हालात बदतर हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >