Congress Manifesto: 500 रुपये में LPG सिलेंडर, मुफ्त बिजली- देखें कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या है खास

Congress Manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया.

Congress Manifesto: दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “गारंटी का मतलब है कि यह जनता का अधिकार है. दिल्ली के लोगों के लिए पांच गारंटी की घोषणा की गई है. अभी दिल्ली में व्यापार करने में आसानी की बात नहीं बल्कि सांस लेने में आसानी की बात हो रही है. अगर आप प्रदूषण और रासायनिक संदूषण के लिए कोई भी पैरामीटर देखेंगे तो कोई भी दिल्ली से मेल नहीं खा सकता. न तो भाजपा और न ही दिल्ली की आप सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है.”

कांग्रेस पार्टी जो कहती है, उसे पूरा करती है : जयराम रमेश

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा– “कर्नाटक चुनाव में हमने सबसे पहले गारंटी शब्द का प्रयोग किया. हम लोगों को यह विश्वास दिलाना चाहते थे कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है, उसे पूरा करती है. ये गारंटी न केवल कांग्रेस पार्टी का है, बल्कि जनता का अधिकार भी है. डॉ मनमोहन सिंह की सरकार में सबसे पहले हमने कानून को गारंटी के रूप में लाया था.”

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Election: ‘अक्सर बेईमान लोग खुद को…’ केजरीवाल पर बरसे राहुल गांधी, बीजेपी पर भी साधा निशाना

कांग्रेस की पांच गारंटी

कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का किया वादा.

25 लाख रुपये तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया. 

500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर

मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का वादा. 

कांग्रेस अगर दिल्ली में सत्ता में आई तो जातिगत जनगणना कराएगी और पूर्वांचलियों के लिए मंत्रालय बनाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >