Congress Candidates List: कांग्रेस की आ गई आखिरी सूची, दो सीटों पर इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा

Congress Candidates List: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की आखिरी सूची गुरुवार को जारी कर दी. जिसमें दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

Congress 5th Candidates List: कांग्रेस ने दो सीटों को लेकर अपनी पांववीं सूची जारी की है. जिसमें तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरेश वाटी चौहान को मैदान में उतारा है. कांग्रेस की यह आखिरी सूची है. पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इससे पहले पांच अलग-अलग सूचियों में कुल 68 प्रत्याशी घोषित किए गए थे.

आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को मैदान में उतारा

इस महीने की शुरुआत में उसने एकमात्र उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री आतिशी के मुकाबले के लिए कालकाजी से महिला कांग्रेस प्रमुख अलका लांबा को मैदान में उतारा गया. 24 दिसंबर को पार्टी ने 26 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी. दिसंबर की शुरुआत में 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें नयी दिल्ली से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा गया था. वह आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi BJP Candidate 4th List: बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, 9 उम्मीदवारों का किया ऐलान

यह भी पढ़ें: रोहतास नगर विधानसभा सीट पर किसका पलड़ा भारी? बीजेपी आप या फिर कांग्रेस

कांग्रेस की पांचवीं सूची

  • कांग्रेस ने पांचवीं सूची में 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बुधवार देर रात को की थी.
  • बवाना – सुरेंद्र कुमार
  • रोहिणी – सोमेश गुप्ता
  • करोल बाग – राहुल धानक
  • तुगलकाबाद – वीरेंद्र बिधूड़ी
  • बदरपुर – अर्जुन भड़ाना

दिल्ली विधानसभा 2025: कांग्रेस की चौथी सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी.

  • मुंडका – धर्मपाल लकड़ा
  • किरारी – राजेश गुप्ता
  • मॉडल टाउन – कुंवर करण सिंह
  • पटेल नगर – श्रीमती कृष्णा तीरथ
  • हरि नगर – प्रेम शर्मा
  • जनकपुरी – श्रीमती हरबानी कौर
  • विकासपुरी – एडवोकेट जितेन्द्र सोलंकी
  • नजफगढ़ – सुषमा यादव
  • पालम – मांगे राम
  • आरके पुरम – विशेष टोकस
  • ओखला – अरीबा खान
  • विश्वास नगर – राजीव चौधरी
  • गांधी नगर – कमल अरोड़ा
  • शाहदरा – जगत सिंह
  • घोंडा – भीष्म शर्मा
  • गोकलपुर- ईश्वर बागरी

पहली सूची में 21, दूसरी में एक और तीसरी सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी

  • नई दिल्ली – संदीप दीक्षित
  • बादली – देवेंद्र यादव
  • बल्लीमारान – हारुन युसूफ
  • पटपड़गंज – चौ. अनिल कुमार
  • मुस्तफाबाद – अली मेहदी
  • कालका जी – अलका लांबा
  • सदर – अनिल भारद्वाज
  • नांगलोई – रोहित चौधरी
  • कस्तुरबा नगर – अभिषेक दत्त
  • वजीरपुर – रागिनी नायक
  • सीलमपुर – अब्दुल रहमान
  • नरेला – अरुणा कुमारी
  • बुराड़ी – मंगेश त्यागी
  • आदर्श नगर – शिवांश सिंघल
  • सुल्तानपुर माजरा – जयकिशन
  • शालीमार बाग – प्रवीण जैन
  • तिलकनगर – पी एस बावा
  • द्वारका – आदर्श शास्त्री
  • छतरपुर – राजिंदर तंवर
  • अंबेडकरनगर – जय प्रकाश
  • ग्रेटर कैलाश – गर्वित सिंघवी
  • चांदनी चौक – मुदित अग्रवाल
  • रिठाला – सुशांत मिश्रा
  • मंगोलपुरी – हनुमान चौहान
  • शकूर बस्ती – सतीश लूथरा
  • त्रिनगर – सतेंद्र शर्मा
  • मतिया महल – असिम अहमद खान
  • मोती नगर – राजेंद्र नामधारी
  • मादीपुर – जे.पी. पंवार
  • राजौरी गार्डन – धर्मपाल चांडेल
  • उत्तम नगर – मुकेश शर्मा
  • मतिआला – रघुविंदर शोकीन
  • बिजवासन – देवेंद्र सहरावत
  • दिल्ली कैंट – प्रदीप कुमार उपमन्यु
  • राजेंद्र नगर – विनीत यादव
  • जंगपुरा – फरहद सूरी
  • मालवीय नगर – जितेंद्र कुमार कोचर
  • मेहराौली – श्रीमती पुष्पा सिंह
  • देओली – राजेश चौहान
  • संगम विहार – हर्ष चौधरी
  • त्रिलोकपुरी – अमरदीप
  • कोंडली – अक्षय कुमार
  • लक्ष्मी नगर – सुमित शर्मा
  • कृष्ण नगर – गुरचरण सिंह राजू
  • सीमापुरी – राजेश लिलोठिया
  • बाबरपुर – हाजी मोहम्मद इशराक खान
  • गोकलपुर – प्रमोद कुमार जयंत
  • करावल नगर – डॉ. पी.के. मिश्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >